{"_id":"594a28484f1c1be4108b46f4","slug":"bhartiya-kisan-union-protest-on-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मांगों को लेकर किसानों ने हाईवे जाम कर किया 'योग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मांगों को लेकर किसानों ने हाईवे जाम कर किया 'योग'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
international yoga day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी मांगों को लेकर किसानों ने हाईवे जाम कर बीच सड़क पर योग किया। जिससे आम जनता को परेशानी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को रुड़की के लिब्बरहेड़ी में किसानों ने कर्ज माफ करने और फसलों का लाभकारी मूल्य दिए जाने संबंधित मांगों को लेकर हाईवे पर योग किया। हाईवे जाम कर योग करने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की घटना और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन बंद का आयोजन किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने योग कर अपना विरोध प्रकट किया।