फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhardwaj Committee report should be implemented for seniority and promotion of teachers.

Dehradun News: शिक्षकों की वरिष्ठता और पदोन्नति के लिए भारद्वाज समिति की रिपोर्ट हो लागू

Sat, 29 Nov 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bhardwaj Committee report should be implemented for seniority and promotion of teachers.
तदर्थ पदोन्नति के गायब शासनादेश के बाद गठित की कई थी समिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षकों की वरिष्ठता और पदोन्नति के लिए विभाग भारद्वाज समिति की रिपोर्ट को लागू करे। यह कहना है सीधी भर्ती के शिक्षकों का। शिक्षकों का कहना है कि विभाग में शिक्षकों की तदर्थ पदोन्नति का शासनादेश गायब है। शासनादेश न मिलने पर विभाग की ओर से इस समिति का गठन किया गया, लेकिन दो महीने बाद भी समिति की रिपोर्ट पर अमल नहीं किया गया।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों की वर्ष 2001 से 2008 तक प्रवक्ता के पदों पर तदर्थ पदोन्नति की गई थी लेकिन 16 जून 2001 के जिस शासनादेश से यह पदोन्नतियां की गई। शिक्षा विभाग को अब यह आदेश नहीं मिल रहा। नैनीताल जिले के पुष्पेश सांगा ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा विभाग से इस शासनादेश की प्रमाणित प्रतियां मांगी, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि पत्रावली शिक्षा निदेशालय के बार-बार स्थानांतरण होने की वजह से उपलब्ध नहीं है। इस प्रकरण में बाद में शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारी आनंद भारद्वाज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई। सीधी भर्ती के शिक्षकों के मुताबिक समिति शिक्षा निदेशालय और शासन को अपनी रिपोर्ट दे चुकी है, लेकिन रिपोर्ट दिए दो महीने बाद भी समिति की सिफारिश पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में शिक्षकों की वरिष्ठता और पदोन्नति का मामला पिछले काफी समय से लटका है। विभाग यदि भारद्वाज समिति की रिपोर्ट पर अमल कर पूर्व में की गई खामियों को दूर करता है तो इससे हजारों शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। -मुकेश बहुगुणा, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज कमेटी की रिपोर्ट को शासन को भेजा जा चुका है। -डॉ. मुकुल सती, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed