फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhagwan Birsa Munda is a symbol of courage, self-respect and rights of the tribal society: Governor

भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के साहस स्वाभिमान और अधिकारों के प्रतीक : राज्यपाल

Sat, 15 Nov 2025 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bhagwan Birsa Munda is a symbol of courage, self-respect and rights of the tribal society: Governor
फोटो-
विज्ञापन

-राजभवन में जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

-राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष और साहस का स्मरण किया

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राजभवन में जनजातीय गौरव दिवस एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्र के लिए असाधारण योगदान एवं उनके अदम्य साहस को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में एकलव्य बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जौनसारी संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने जनजाति कल्याण विभाग की ओर से तैयार की गई पुस्तक आदि कर्मयोगी अभियान का विमोचन किया। भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष और साहस को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे देश के जनजातीय समाज के साहस, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जनजातीय समुदायों का योगदान अद्वितीय और अमूल्य रहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने जनजातीय समुदायों के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि उनका ज्ञान, साहस और जीवन-दर्शन भारत की समृद्धि और एकता की महत्वपूर्ण धरोहर है। उन्होंने झारखंड को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह झारखंड के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान ने देश की सांस्कृतिक विविधता को नई शक्ति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed