फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhagat singh koshyari wetn delhi

न मैं नाराज हूं, न ही दिल्ली बुलाया गया: कोश्यारी 

Wed, 07 Sep 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh koshyari wetn delhi
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Self

उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि न तो वह नाराज हैं और न ही उनको किसी ने दिल्ली में बुलाया है।

विज्ञापन


वह पार्टी का काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। पार्टी उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगी सहर्ष उसका पालन करेंगे। कोर कमेटी की मीटिंग में नहीं पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे कार्यक्रम पहले से लगे हुए थे, इसलिए नहीं पहुंच पाया। इस बारे में प्रदेश नेतृत्व के अवगत करा दिया गया था। जहां पहले से कार्यक्रम लगे होते हैं वहां नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ता नाराज होते हैं। 
विज्ञापन


कोश्यारी मंगलवार को दिल्ली में थे। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पार्टी का काम कर रहा हूं। लोग आ रहे हैं जा रहे हैं सबसे मुलाकात हो रही है। नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किससे नाराजगी। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। मैं पार्टी का काम कर रहा हूं। यह बात हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को भी पता है। जहां तक लगातार तीन कोर कमेटी की मीटिंग में नहीं पहुंचने का सवाल है इस बारे में पहले ही पार्टी को अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम पहले से लगे हुए थे उनके भाग लेना भी जरूरी था। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनको कोर कमेटी की मीटिंग में नहीं पहुंचने के लिए पार्टी नेतृत्व ने उनसे कुछ नहीं पूछा है और न ही इसके लिए उनको किसी ने दिल्ली बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैं तो दिल्ली आता-जाता रहता हूं। दिल्ली आने का मतलब तो यह नहीं है कि मुझे किसी ने बुलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed