{"_id":"5d8d12908ebc3e01567f158f","slug":"bhagat-battalion-won-debate-competition-dehradun-news-drn3209681137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत बटालियन ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत बटालियन ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता की ट्रॉफी
वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मेजर जनरल जीएस रावत।
Link Copied
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 14 सितंबर से हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का खिताब भगत बटालियन के नाम रहा। पक्ष और विपक्ष के सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब थिमैय्या बटालियन के जेंटलमैन कैडेट शिगवण अभिषेक और भगत बटालियन के जैंटलमैन कैडेट सत्यम मिश्रा को मिला। डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जीएस रावत ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी में 14 सितंबर से चल रहे हिन्दी पखवाडे़ के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जेंटलमैन कैडटों ने हिंदी टंकण, कहानी लेखन, निबंध, पत्र लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अंतर बटालियन हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा, मानव-अधिकारों से कहीं ऊपर है’ विषय पर पक्ष व विपक्ष से पांच-पांच जेंटलमैन कैडेटों ने अपने विचार रखे। बृहस्पतिवार को खेत्रपाल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक समादेशक मेजर जनरल जीएस रावत ने कहा कि सेना पर सीमा के साथ ही आंतरिक सुरक्षा की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। देश के ऐसे इलाकों जहां कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है, सेना को सजग और सतर्क रहना पड़ता है। मानव-अधिकारों का सम्मान करना हमारा सांविधानिक दायित्व है। इस दौरान उन्होंने हिन्दी प्रतियोगिता के अलावा अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।