फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   beti Bachao Abhiyan story about meena

शानदार सवारी पर देहरादून की दमदार नारी

Mon, 13 Jan 2014 11:23 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jan 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
beti Bachao Abhiyan story about meena

बेटे को ही बुढ़ापे की लाठी कहने वालों का मुगालता देहरादून की मीना पंत से मिलकर जरूर दूर हो जाएगा।

विज्ञापन


मां-बाप को संभाला
भाई की मौत के बाद मीना ने मां-बाप को संभाला। शादी भी इस शर्त पर की कि उन्हें अपने मां-बाप की देखभाल से नहीं रोका जाएगा। अब वह मायके के साथ ससुराल की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश
विज्ञापन


हाथीबड़कला निवासी मीना की मां जमुना पंत गर्व से कहती हैं... देखिए बहादुर है मेरी बेटी। पेशे से वकील मीना पंत की शख्सियत का हर पहलू महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल है। वे अपनी बुलेट पर भीड़ को चीरते हुए कचहरी पहुंचती हैं तो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

वे अच्छी वकील ही नहीं बेहतरीन खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने 1994-95 में आंध्र प्रदेश में ताइक्वांडो में नेशनल चैंपियन जीती थी। 1998 में डीएवी कॉलेज से लॉ करने के बाद मीना भविष्य के सपने बुन ही रही थीं कि एक हादसे में 21 वर्षीय भाई धीरेंद्र की मौत हो गई।

बेटी पर गर्व
बड़ी बहन की शादी लखनऊ में हो गई थी। ऐसे में मां-बाप के देखभाल की जिम्मेदारी मीना पर आ गई। तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटी मीना ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने ठान लिया कि परिजनों की सेवा ही उनका जीवन है और वे शादी नहीं करेंगी।

पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप


इस बात के लिए माता-पिता राजी नहीं थे, इसलिए उनकी इच्छा पूरी करने के लिए मीना को शादी करनी पड़ी। लेकिन शादी से पहले उन्होंने सुसराल वालों से साफ कह दिया कि वह मायके में रहकर मां-बाप की सेवा करेंगी।

पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

सुसराल वालों की मंजूरी पर 2002 में मीना ने हेमकुंज विजय पार्क निवासी ऋषि अरविंद पंत के साथ सात फेरे लिए। मीना की दो बेटियां हैं। पिता सीएम पंत और मां जमुना पंत को अपनी बेटी पर गर्व है। वे कहते हैं कि यही हमारी बेटी है और बेटा भी।

मीना बताती हैं कि परिजनों ने कभी बेटे और बेटी में भेदभाव नहीं किया। मां-बाप ने जिम्मेदारी निभाई अब उनकी बारी है।

सौ से अधिक लोगों ने भरे संकल्प पत्र

रविवार को बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत राजधानी देहरादून में सौ से अधिक लोगों ने संकल्पपत्र भरे। टाउन हॉल में आयोजित शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे लोगों ने अभियान में काफी रुचि दिखाई।

रविवार को परिवार संग शॉर्ट फिल्मों का आनंद लेने पहुंचे लोगों को जैसे ही अमर उजाला की मुहिम बेटी ही बचाएगी के तहत संकल्प पत्र थमाए गए, इन्होंने ना सिर्फ संकल्प पत्र भरे बल्कि दूसरे लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करने की बात कही। यहां सौ से अधिक लोगों ने संकल्प पत्र भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed