{"_id":"673f902757c0dbc7f309ef74","slug":"bengal-girl-working-in-a-boutique-raped-accused-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1030-553284-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बुटीक में काम करने वाली बंगाल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बुटीक में काम करने वाली बंगाल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने कमरा दिखाने के बहाने ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म
बुटीक में काम करने वाले एक युवक ने साथ में काम करने वाली बंगाल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक युवती को कमरा दिखाने के बहाने लेकर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता बंगाल की रहने वाली है। वह तीन साल से दून में ही रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार को बुटीक पर काम करने वाले अर्जुन निवासी बिहारीगढ़, सहारनपुर उसे किराये का कमरा दिखाने के बहाने ले गया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद टीम का गठन कर बिहारीगढ़ निवासी आरोपी अर्जुन कुमार को कैनाल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है।