{"_id":"5d18b7918ebc3e3ced107084","slug":"being-bhagirathi-team-make-panch-pallav-vatika-after-clean-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई बीइंग भगीरथ संस्था की मुहिम, कूड़ा घर को बना दिया पंच पल्लव वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई बीइंग भगीरथ संस्था की मुहिम, कूड़ा घर को बना दिया पंच पल्लव वाटिका
Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
सफाई करती बीइंग भागीरथी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीइंग भगीरथ टीम के स्वयं सेवियों ने लगातार चौथे रविवार को भी कनखल स्थित कल्पवृक्ष वाटिका और पास के ही कूड़ा स्थल पर सफाई अभियान चलाया। टीम के सदस्य लगातार कल्पवृक्ष वाटिका को भव्य व सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले कल्प वृक्षों का बड़ा महत्व है। अति दुर्लभ माने जाने वाले कल्पवृक्ष कनखल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वन विभाग और केआरएल के अधिकारियों के सहयोग से इन वाटिकाओं का संरक्षण और संवर्द्धन किया जा रहा है। केआरएल के निदेशक सुखबीर सिंह ने बताया कि बीइंग भगीरथ टीम की मांग पर जेसीबी मशीन से वाटिका के पास से कई टन कूड़ा उठवाया गया है।
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से गोबर और मलबा डालने के लिए पिट बनाई गई है। रजनीश शर्मा ने कहा कि वन विभाग की मदद से ट्री गार्ड और पौधे लेकर पंचपल्लव वाटिका को सुंदर बनाने का काम चल रहा है।
इस दौरान विवेक कौशिक, संदीप खन्ना, सीमा चौहान, अमित जांगिड़, विपिन सैनी, तन्मय शर्मा, रोहित शर्मा, मोहित विश्नोई, हन्नी सैनी, विपुल गोयल, नीरज गुप्ता, देवेश, वृधा चंदवानी, परीक्षित, अनिकेत, सुशांत, आदित्य भाटिया, शिवा कश्यप, माणिक बाली, नीरज भूटानी, शिवम घोष, मधु भाटिया, ईशिता भाटिया आदि ने सफाई अभियान में सहयोग किया।