{"_id":"6636afad43faab2dee065a64","slug":"befriended-a-minor-on-instagram-and-then-raped-a-girl-in-dehradun-dehradun-news-c-5-1-drn1013-406050-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून में इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून में इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर नाबालिग से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र की है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। वह कई दिनों से परेशान थी। पूछने पर उसने अपनी मां को बताया कि उसकी जान पहचान निखिल चोपड़ा नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी।
गत 31 मार्च को निखिल ने उसे मिलने बुलाया और एक होटल में ले गया। यहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान निखिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
गत 18 अप्रैल को आरोपी ने छात्रा से उसके घर पर भी दुष्कर्म किया। 28 अप्रैल को उसने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को दोबारा मिलने बुलाया। छात्रा ने इन्कार किया तो उसे ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।