फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Beehives to be Removed from Elevated Road; 20 Forest

पीएम का दून दौरा : एलिवेटेड रोड से हटेंगे मधुमक्खी के छत्ते, वन विभाग के 20 कर्मचारी तैनात

Fri, 10 Apr 2026 03:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Beehives to be Removed from Elevated Road; 20 Forest
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दून दौरे के लिए तैयारी जोर-शोर पर चल रही है। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड से ही कार से मां डाट काली मंदिर तक आएंगे। इसके लिए एलिवेटेड रोड पर वन विभाग के 20 कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो मधुमक्खी के छत्ते हटाने के साथ ही लगातार कॉबिंग करेंगे।
विज्ञापन




14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने दून आएंगे। लोकार्पण के बाद गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में प्रधानमंत्री की जनसभा भी होगी। प्रधानमंत्री सहारनपुर के गणेशपुर से एलिवेटेड रोड पर कार से सफर करेंगे। इसके लिए एलिवेटेड रोड पर रंग रोगन का काम भी पूरा कर लिया गया है। रोड पर बंदरों की संख्या अधिक है। बंदर उत्पात भी मचाते हैं। एनएचएआई के पत्र के बाद अब वन विभाग ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एलिवेटेड रोड से पीएम मोदी का काफिला गुजरेगा। इसमें कोई बाधा न हो इसके लिए भी तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन




अधिकारी हर उस स्थिति पर नजर रख रहे हैं जिससे कोई परेशानी न हो। इसके लिए अब वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। एलिवेटेड रोड और मां डाट काली मंदिर के पास वन विभाग के 20 कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। जिन्हें मधुमक्खी के छत्ते हटाने और बंदरों की निगरानी के लिए लगातार कॉबिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएफओ शिवालिक विपुल सिंघल ने बताया कि एलिवेटेड रोड समेत अन्य जगह 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये मधुमक्खी के छत्ते हटाने के साथ ही 12 अप्रैल तक कॉबिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed