फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Become an advanced farmer by adopting new technology

नई तकनीक अपनाकर बनें उन्नत किसान

Tue, 26 Apr 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Become an advanced farmer by adopting new technology
किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत ढ़करानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विकसित हो रही तकनीकों के प्रयोग से किसान अपने क्षेत्र, प्रदेश व देश की खुशहाली का माध्यम बन सकते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत ह के अंतर्गत कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए मेले में क्षेत्र से आए सात सौ किसानों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों के तीस से अधिक स्टाल भी लगाए गए। साथ की किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी दी। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आज के तकनीक के युग में खेती किसानी के स्वरूप में बड़ा बदलाव आया है। अब खेती किसानों की आर्थिक समृद्धि का माध्यम भी बन रही हैं। इस दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों किसानों व महिलाओं के स्वरोजगार के क्षेत्र में काम कर रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.एके शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.एके डिमरी, सहायक निदेशक कृषि सुरेंद्र कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.संजय कुमार, डॉ.एके सिंह, डॉ.लतिका शुक्ला, डॉ.आरपी सिंह, आत्मा परियोजना के उप परियोजना निदेशक नीरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed