जान बचाने को एक घंटे तक भालू से लड़ता रहा ग्रामीण, बुरी तरह हुआ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के सैंज गांव के एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान भालू और ग्रामीण में गुत्थम गुत्था हुई। भालू के हमले से बचने के लिए गजे सिंह ने दरांती से भालू पर हमला किया।
इससे भालू भागने पर मजबूर हुआ, लेकिन घटना में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। उसे आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीण गजे सिंह (42) पुत्र स्व. कुंदन सिंह सैंज गांव के समीप जंगल में घास काट रहा था।
गजे सिंह और भालू में गुत्थम गुत्था हुई
इस दौरान गजे सिंह पर भालू ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान गजे सिंह और भालू में गुत्थम गुत्था हुई। किसी तरह गजे सिंह ने भालू पर दरांती से कई प्रहार किए।
इसके बाद भालू भाग गया। भालू के भागने के बाद गजे सिंह ने अपनी पत्नी और बड़े भाई भजन सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गजे सिंह को आपातकालीन 108 सेवा से सीएचसी लाए।
भजन सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के लिए गजे को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इधर, ग्राम प्रधान दीपा देवी ने कहा कि कई दिनों से गांव और आसपास भालू की दहशत बनी है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने जल्द पीड़ित को त्वरित सहायता और उपचार देने की मांग की है।