फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BDC member husband and son kidnapped for Election candidate Purchase

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सौदेबाजी के लिए किया था बीडीसी सदस्य के पति और बेटे का अपहरण

Fri, 25 Oct 2019 12:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
BDC member husband and son kidnapped for Election candidate Purchase
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नानकमत्ता थाना क्षेत्र के बीडीसी सदस्य के पति का अपहरण ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मोटी रकम वसूल करने के लिए किया गया था। अपहरण की साजिश नानकमत्ता के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गुरदीप सिंह उर्फ दीपा ने रची थी। पुलिस ने गुरदीप सिंह के अलावा एक महिला समेत अब सात लोगों के खिलाफ अपहरण और डकैती का केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी बरिदंरजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 22 अक्तूबर की शाम को नानकमत्ता क्षेत्र के टुकड़ी गांव की नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य सोनिया देवी के बेटे प्रभात का स्वास्थ्य खराब हो गया था। उनके पति महेश सिंह अपने बहनोई सितारगंज निवासी रोशन सिंह राणा और बेटे के साथ कार (यूके 06 एटी 0428) में सवार होकर दवा लेने नानकमत्ता जा रहे थे। वे कार से ध्यानपुर के पास पहुंचे थे कि कार (यूके 06 एल 5910) से आए नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने महेश सिंह और उनके बेटे को अपनी कार में बिठा लिया।
विज्ञापन


साथ ही मोबाइल और कार की चाबी लूटकर फरार हो गए। रोशन सिंह किसी तरह पुलिस के पास पहुंचे और घटना की सूचना दी। पुलिस ने अपहरण के करीब दो घंटे बाद ग्राम मटिहा निवासी जसविंदर कौर के घर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने रोशन की तहरीर पर देवकली निवासी कुलदीप सिंह, सिंह, गुरमेज सिंह, निवासी पहसैनी, लाखन रस्तोगी निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने नानकमत्ता, छबेग सिंह निवासी ग्राम पहसैनी, कुलविंदर सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बाद में जांच में छबेग सिंह के पिता गुरदीप सिंह उर्फ दीपा और एक महिला जसविंदर कौर निवासी ग्राम मटिहा का नाम भी सामने आने पर उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 अक्तूबर की शाम को वारदात में प्रयुक्त कार (यूके 06 एटी 5910) को सिसईखेड़ा से साधुनगर को जाने वाली छोटी पुलिया से बरामद कर लिया। कार में सवार कुलदीप सिंह और लाखन रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुलदीप के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। 

पूछताछ में बताया हिस्ट्रीशीटर दीपा है मास्टरमाइंड 
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ग्राम पहसैनी निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा ने अपहरण की साजिश रची थी। उसने अपने बेटे छबेग सिंह के अलावा गुरमेज सिंह और कुलविंदर सिंह को भी साजिश में शामिल किया था। ग्राम ध्यानपुर में राजू भंडारी के घर के पास कैथुलिया निवासी और मटिहा से बीडीसी चुनी गई सोनिया राणा के पति के अपहरण की योजना बनाई गई थी। बदमाशों ने अपहरण के बाद कुलदीप सिंह की रिश्तेदार मटिहा निवासी जसविंदर कौर पत्नी मंगत सिंह के घर दोनों को रखा। दीपा की साजिश थी कि अपहरण के बाद किसी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी से वह सोनिया राणा के वोट का सौदा करेगा। 

लंबा आपराधिक इतिहास है दीपा का 
नानकमत्ता क्षेत्र के गुरदीप सिंह उर्फ दीपा का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ कुल पांच केस नानकमत्ता थाने में दर्ज हो चुके हैं। तीन मुकदमों में उसे सजा भी हो चुकी है। वर्ष 2002 में जानलेवा हमले और मारपीट और इसी साल मारपीट करने एवं आर्म्स एक्ट व 2004 में आर्म्स एक्ट और हमला करने में उसे सजा हो चुकी है जबकि घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने का केस भी दर्ज हो चुका है। अब उसके खिलाफ डकैती और अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed