फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BCCI Under-23 ODI Trophy 2019 uttarakhand match with haryana

बीसीसीआई अंडर-23 ओडीआई 2019: हरियाणा ने उत्तराखंड को 43 रनों से हराया

Fri, 01 Nov 2019 01:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Nov 2019 01:47 PM IST
सार

  • 176 रनों पर ढेर हुए उत्तराखंड के धुरंधर 

विज्ञापन
BCCI Under-23 ODI Trophy 2019 uttarakhand match with haryana
प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी में उत्तराखंड को अपने पहले मुकाबले में हरियाणा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 220 रनों के लक्ष्य के सामने हरियाणा के गेंदबाजों ने उत्तराखंड टीम को 176 रनों पर समेट दिया। 

विज्ञापन


कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज वेदांत शून्य व शुभम 22, मोहित सिंह 14 रनों पर आउट हुए। इसके बाद प्रशांत ने टीम को संभालते हुए अर्धशतक जड़ा। दूसरे छोर पर अखिल ने भी शॉट लगाए। प्रशांत 73 रन के स्कोर पर गलत शॉट लगाकर विकेट गंवा बैठे।
विज्ञापन


उनके अलावा अखिल ने 38, कपिल ने नाबाद 28, मनीष ने 12, मन्दीप ने नाबाद 13 रन बनाए। छह विकेट के नुकसान पर टीम का स्कोर 219 रहा। उत्तराखंड की तरफ से हरमन सिंह ने तीन, निखिल, निखिल कोहली, अवनीश सुधा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


220 रनों का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत खराब रही। हरियाणा के तेज गेंदबाज बूरा ने आर्यन शर्मा का 10 व अवनीश सुधा का 1 रन विकेट उखाड़कर दिए। इसके बाद अजीत सिंह रावत ने शोभित के साथ मिलकर टीम को संभाला। अजीत ने अर्धशतक जड़ा। शोभित 29 रनों पर आउट हो गए। अजीत 57 रन के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे।

उनके अलावा कोई बल्लेबाज भी ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं सका। विजय शर्मा 8, हिमांशु बिष्ट 18, निखिल पुंडीर 2, हरमन सिंह 9, प्रदीप चमोली 8, निखिल कोहली शून्य पर आउट हुए। इस तरह पूरी टीम 48.2 ओवर में 176 रनों पर ढेर हो गई। हरियाणा की तरफ से मंदीप बूरा ने तीन, अखिल कुमार, जयदीप सिंह ने 2-2 व अरमान जैन ने एक विकेट लिया।

मैच देखने पहुंचे पदाधिकारी 

उत्तराखंड व हरियाणा के बीच हुए मैच को देखने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी पहुंचे। इसमें सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सीएयू के पूर्व सचिव पीसी वर्मा, डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल, कुमार थापा, जावेद बट्ट आदि शामिल रहे।

कुछ ऐसे खेले गए पहले दिन के मैच

सात विकेट से जीता सौराष्ट्र 

कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में हरियाणा व सौराष्ट्र के बीच भिड़ंत हुई। इसमें सौराष्ट्र ने सात विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एक छोर से एक के बाद एक तीन विकेट गिरे। हालांकि, दूसरे छोर से सलामी बल्लेबाज वेदांत ने संयम का परिचय देते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वेदांत 73 रनों पर आउट हुए। वेदांत के अलावा अखिल संदीप ने 42, मनीष जोगिंदर ने 31 रन बनाए।

टीम 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 208 रन बना सकी। गेंदबाजी में पटेल करन ने 3, प्रणव, पार्थ रमेशभाई ने दो-दो व केविन संजयभाई ने एक विकेट लिया। 209 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सौराष्ट्र ने मजबूत शुरुआत की। हारविक देसाई ने 28 व केविन संजयभाई ने 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद तरंग हितेंद्र भाई ने 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। विश्वराज ने 27 रन बनाए। टीम ने 42.2 ओर में तीन विकेट गवांकर 212 रन बनाकर जीत हासिल की।

श्रेयस, वित्तल के अर्धशतक से जीता हैदराबाद

तनुष क्रिकेट ग्राउंड में गोवा व हैदराबाद के बीच मैच हुआ। इसमें हैदराबाद ने श्रेयस व वित्तल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पांच विकेट से मैच जीता। गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 225 रन बनाए। इसमें निहाल दुर्गादास ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। 49.2 ओवर में पूरी टीम ढेर हो गई।

हैदराबाद की तरफ से राजामणी ने 3, वित्तल अनुराग ने दो, कार्तिकेय अजय, सिद्धांथम, चिट्टाबोइना, अभिरथ रेड्डी, मन्ददी ने एक-एक विकेट झटके। 226 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद को शुरुआती झटके लगे, लेकिन श्रेयस व वित्तल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ला दिया। टीम ने 47.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पा लिया।

छह विकेट से जीता छत्तीसगढ़

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में छत्तीसगढ़ व उड़ीसा के बीच मैच खेला गया। इसमें उड़ीसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 209 रन बनाए। देवाशीष अशोक ने 86 रनोें की अर्धशतकीय पारी खेली, उनके अलावा कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका।

छत्तीसगढ़ की तरफ से आकाश सुनील, आशीष सुनील, एम बिन्नी ने दो-दो व सिद्धार्थ, गगनदीप सिंह, उत्कर्ष ने एक-एक विकेट लिए। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की मजबूत शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाज सानिध्य शैलेंद्र ने 36, आशीष सुनील कुमार ने 51 रनों की पारी खेली। संजीत ने 39, आनंद ने 35 रनों का योगदान दिया। 47.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed