फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BCCI Give Permission for vijay hazare trophy 2019 match in uttarakhand

उत्तराखंड में खेले जाएंगे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले, बीसीसीआई ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Mon, 22 Jul 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
BCCI Give Permission for vijay hazare trophy 2019 match in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बीसीसीआई की प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के मैच और नॉकआउट मुकाबले उत्तराखंड में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने सैद्धांतिक रूप से इसकी मंजूरी दे दी है। मुकाबले 24 सितंबर से 25 अक्तूबर तक राजधानी देहरादून के चार मैदानों पर होंगे। जल्द ही बीसीसीआई इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड की मेजबानी और सुविधाओं से संतुष्ट होते हुए बीसीसीआई ने इस वर्ष विजय हजारे ट्रॉफी (एक दिवसीय) के आयोजन को मंजूरी दी है। उत्तराखंड को पिछले साल अंडर-19 बालिका टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी।
विज्ञापन


इसके अलावा रणजी समेत अन्य प्रतियोगिताओं के कई मुकाबले भी खेले गए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड प्लेट ग्रुप में है। प्रतियोगिता के नॉक आउट चरण के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी प्रदेश में ही खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मैदान हो चुके हैं फाइनल

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजधानी के तीन मैदानों को हरी झंडी मिल चुकी है। रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम और कसिगा में आयोजन का रास्ता साफ हो चुका है। चौथे मैदान के रूप में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल या तनुष क्रिकेट एकेडमी में से किसी एक को चुना जा सकता है। 

बीसीसीआई ने इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, जो भेज दी गई है। विजय हजारे ट्रॉफी की मेजबानी पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। अभी आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना नहीं मिली है। 
-अमित पांडे, बीसीसीआई समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed