{"_id":"5d9361b38ebc3e01711f77e8","slug":"bar-council-of-india-sent-notice-to-doon-bar-association-to-do-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दून बार एसोसिएशन को जारी किया नोटिस, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दून बार एसोसिएशन को जारी किया नोटिस, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
दून बार एसोसिएशन को शनिवार की हड़ताल करने पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से नोटिस जारी किया गया है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी एसोसिएशन की ओर से गत शनिवार को हड़ताल की गई थी।
विज्ञापन
इधर, अब यह हड़ताल आगे होगी या नहीं इसको लेकर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को आमसभा बुलाई गई, लेकिन इसमें भी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। अब आमसभा अगले सप्ताह होगी।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय नैनीताल ने शनिवार की हड़ताल और समय समय पर होने वाली हड़तालों को न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में रखा था। हालांकि, न्यायालय के इस आदेश के बाद अभी देहरादून के अधिवक्ताओं ने कोई फैसला नहीं लिया और शनिवार को 40 साल से चली आ रही हड़ताल को जारी रखा। ऐसे में इस मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेट बार काउंसिल के माध्यम से बार एसोसिएशन ऑफ देहरादून को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि इस मामले में काउंसिल को नियमानुसार जवाब भेजा जाएगा। हड़ताल होगी या नहीं इसके लिए मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ आमसभा बुलाई गई थी, लेकिन हड़ताल को लेकर इसमें भी कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
अधिवक्ता कंडवाल ने बताया कि अब आमसभा अगले सप्ताह बुलाई जाएगी। इसके बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि आगे हड़ताल जारी रहेगी या नहीं। बता दें कि इस मामले में कई वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी कह चुके हैं।