फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank will protest against rbi.

आरबीआई के खिलाफ भड़के बैंक, आज करेंगे प्रदर्शन

Wed, 14 Dec 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
bank will protest against rbi.
- फोटो : Demo Pic

बैंकों में कैश की किल्लत, ग्राहकों का गुस्सा और कर्मचारियों के दिन-रात काम का कोई मुआवजा नहीं देने के विरोध में बैंक अब आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी में बैंकों के कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की कमी की वजह से उन्हें यह परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन


उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी वीके जोशी ने कहा कि बीते 34 दिनों से बैंककर्मी लगातार मेहनत कर रहे हैं। लेकिन रिजर्व बैंक के गुमराह करने वाले तथ्यों के कारण बैंक कर्मचारी आम जनता के उत्पीड़न, अपमान और गाली-गलौज के पात्र बन रहे हैं।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक का कहना है कि सभी बैंकों में कैश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल जुदा है। बैंकों में खासतौर से 500 और 100 रुपये के नोटों की सप्लाई नहीं के बराबर है। देश के 2,20,000 एटीएम में ज्यादातर या तो खराब हैं या फिर कैश नहीं होने से बंद हैं। सरकार की 24000 रुपये की घोषणा के हिसाब से बैंकों के पास कैश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बैंकों को ज्यादा कैश देने के आरोप

bank will protest against rbi.
RBI

कर्मचारी और अधिकारी रात को 10 से 12 बजे या इसके बाद तक भी काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बदले में उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा सभी बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी एकजुट होकर पीएनबी एश्ले हॉल पर प्रदर्शन के माध्यम से आरबीआई को आगाह करेंगे।

कहा कि जल्द ही कैश उपलब्ध कराया जाए और हर बैंक को उपलब्ध कराए जा रहे कैश की जानकारी जनता के सामने रखी जाए। आरबीआई ने निजी बैंकों को काफी कैश उपलब्ध कराया है। इस वजह से कुछ बैंकों का नाम राष्ट्रविरोधी कार्यों में सामने आ रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाम भी उजागर किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed