फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank holiday: Banks will remain closed for a 10 days in month of April, today there will be no work

Bank Holidays: अप्रैल माह में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज भी नहीं होगा कोई काम

Wed, 31 Mar 2021 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 31 Mar 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
bank holiday: Banks will remain closed for a 10 days in month of April, today there will be no work
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरूआत हो रही है। महीने की शुरूआत बैंकों की छुट्टियों से होगी। अप्रैल माह में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। जबकि आज यानी बुधवार को भी बैंकों में जनता से संबंधित कोई काम नहीं होगा।

विज्ञापन



31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह बैंक में कर्मचारी रहेंगे, लेकिन काम नहीं होगा

31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह बैंक में कर्मचारी तो रहेंगे, लेकिन खाताधारकों के लिए बैंक बंद होंगे। जबकि एक अप्रैल को सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग के चलते और दो अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

 

अप्रैल माह में बैंकों में 10 दिन का अवकाश रहेगा


जबकि आठ दिन साप्ताहिक अवकाश व त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने बताया कि अप्रैल माह में बैंकों में 10 दिन का अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में छुट्टी

एक अप्रैल- सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग
दो अप्रैल - गुड फ्राइडे
चार अप्रैल - रविवार 
10 अप्रैल - महीने का दूसरा शनिवार
11 अप्रैल - रविवार
14 अप्रैल - डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल - रविवार
21 अप्रैल - राम नवमी
24 अप्रैल - महीने का चौथा शनिवार
25 अप्रैल - रविवार

शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी

कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि अप्रैल में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।


इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed