फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bangladeshi national's bail plea rejected

Dehradun News: बांग्लादेशी नागरिक की जमानत याचिका खारिज

Tue, 30 Sep 2025 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi national's bail plea rejected
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने सेलाकुई में पहचान छिपा कर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की जमानत याचिका खारिज कर दी। वह सेलाकुई में बंगाली दवाखाना चला रहा था।
विज्ञापन




सेलाकुई थाना पुलिस ने बीते अगस्त माह में कैंचीवाला से बांग्लादेशी नागरिक अमित कुमार उर्फ चयन अधिकारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने वर्ष 2017 से 18 के मध्य भारत की सीमा में प्रवेश किया था। उसने उत्तरप्रदेश के संभल में अपने ताऊ के पास काम सीखा। उसके बाद सेलाकुई आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी ने न्यायालय में जमानत पर रिहा करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उसका आधार कार्ड पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस वास्तविक है। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed