फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bandh and jam in Kotdwar Mixed effect Uttarakhand news in hindi

कोटद्वार: बंद और चक्का जाम का दिखा मिला जुला असर,  कूड़ा डंपिंग जोन से मुक्ति दिलाने सहित ये मांगें उठाई

Wed, 20 Sep 2023 01:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

कोटद्वार की कंडी रोड-कोटद्वार-लालढांग एवं कोटद्वार- रामनगर बस सेवा की व्यवस्था को बहाल करने, कोटद्वार के मुक्तिधाम और स्टेडियम सहित क्षेत्रीय जनता को कूड़ा डम्पिंग जोन से मुक्ति दिलाने सहित कई मांगों को लेकर कोटद्वार में बंद का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन
Bandh and jam in Kotdwar Mixed effect Uttarakhand news in hindi
कोटद्वार में बाजार बंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोटद्वार बचाओ, पुराना वैभव लौटाओ नारे के साथ बुधवार को कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कोटद्वार बाजार सुबह बंद रहा। समिति की ओर से प्रदेश और केंद्र सरकार के नाम एक खुला मांग पत्र जारी किया गया है, जिसमें उत्तराखंड राज्य गठन से पूर्व कोटद्वार को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं को बहाल करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही समिति की ओर से समाधान और सुझाव भी पत्र में लिखे गए हैं। कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मोटर नगर  जिसका समाधान बताते हुए कहा कि विवादित धनराशि को संबंधित न्यायालय में जमाकर मोटरनगर, राज्य निर्माण से पूर्व की भांति कोटद्वार की सीवर ट्रीटमेंट व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन


कोटद्वार की कंडी रोड़-कोटद्वार-लालढांग एवं कोटद्वार- रामनगर बस सेवा की व्यवस्था को बहाल करने, कोटद्वार के मुक्तिधाम और स्टेडियम सहित क्षेत्रीय जनता को कूड़ा डम्पिंग जोन से मुक्ति दिलाने, कोटद्वार से रात में दिल्ली के लिए प्रस्तावित  रेल गाड़ी को "भरत जन्म भूमि कण्वाश्रम एक्सप्रेस" के नाम से बहाल किये जाने की मांग भी शामिल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को  लिखा पत्र
नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया ने बताया कि बुधवार को हुए कोटद्वार बाजार बंद में सभी व्यापारियों की ओर से सहयोग किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार को लिखे गए खुले पत्र में  उठाई गई मांगें जनता के हित में है।


ये भी पढ़ें...हरिद्वार: दो सगी बहनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की थी तैयारी, घर में बंधक बनाकर रखा, छह आरोपी गिरफ्तार

कोटद्वार क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कोटद्वार बंद और चक्का जाम को कोटद्वार की सभी विकास समितियां और सामाजिक संगठनों ने सहयोग दिया है। इस मौके पर नागरिक मंच कोटद्वार के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी, जीएमओयू अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, गढ़वाल जीप टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत, वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल समेत कोटद्वार की जनता ने अपना सहयोग दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed