फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Gomukh Tapovan trekking tour banned uttarkashi Uttarakhand news in hindi

Uttarkashi: गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैकिंग की यात्रा पर रोक, कांवड़ियों को भी गंगोत्री से ही जल भरकर लौटना होगा

Sat, 06 Jul 2024 06:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Jul 2024 06:39 PM IST
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक गंगोत्री से गोमुख तपोवन ट्रैक की यात्रा पर रोक लगा दी है। वहीं, इस यात्रा पर रोक लगने के कारण इस बार कांवड़ियों को गंगोत्री से ही जल भरकर लौटना पड़ेगा।

विज्ञापन
Gangotri Gomukh Tapovan trekking tour banned uttarkashi Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

विस्तार

गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैक की यात्रा पर गंगोत्री नेशनल पार्क ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। चीड़बासा में मार्ग अवरुद्ध होने के कारण किसी भी यात्री और ट्रेकर को कनखू बैरियर से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट के बाद और बीते बृहस्पतिवार को चीड़बासा नाले के उफान के पर आने से गोमुख ट्रैक पर आवाजाही सुरक्षित नहीं है। इसलिए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक गंगोत्री से गोमुख तपोवन ट्रैक की यात्रा पर रोक लगा दी है। वहीं, इस यात्रा पर रोक लगने के कारण इस बार कांवड़ियों को गंगोत्री से ही जल भरकर लौटना पड़ेगा।

विज्ञापन

सावन माह शुरू होने से पहले ही गोमुख से जल भरने के लिए देशभर से कांवड़ियें उत्तरकाशी में पहुंच जाते हैं, जिससे कि वह समय पर अपने शिवालयों तक पहुंच सकें। इस बार भी जनपद में गंगोत्री धाम और गोमुख के लिए कांवड़ियों के जत्थों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अच्छी खबर...प्रदेश में चिकित्सा सेवा शुल्क किया गया कम, वित्त मंत्री ने दी मरीजों को राहत

शुक्रवार को राजस्थान भरतपुर से पहुंचे कांवड़ियों ने कहा कि उन्हें गोमुख से गंगा जल भरना है। लेकिन अब गोमुख यात्रा पर रोक लगने के कारण उन्हें गंगोत्री से ही जल भरकर लौटना पड़ेगा। इधर, गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक आरएन पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक गंगोत्री से गोमुख तपोवन ट्रैक की यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed