फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ban on Small irrigation Projects in uttarakhand.

अधर में उत्तराखंड की 6000 लघु सिंचाई परियोजनाएं

Thu, 05 Nov 2015 09:21 AM IST
अरविंद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Nov 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
ban on Small irrigation Projects in uttarakhand.

उत्तराखंड में किसानों के अच्छे दिन आने में अभी समय लगेगा। आलम यह है कि राज्य की लघु सिंचाई की छह हजार करोड़ की परियोजनाएं केंद्र में फंस गई है।

विज्ञापन


इससे राज्य में लघु सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण अधर में लटक गया है। एक्सीलेरेटेड इरीगेशन बेनिफिट प्रोग्राम (एआइडीपी) के तहत केंद्र सरकार ने योजना के पहले चरण में 222.05 करोड़ की धनराशि तो जारी की लेकिन पिछले डेढ़ साल से सरकार ने राज्य सरकार को इस मद में फूटी कौड़ी नही दी है।
विज्ञापन


राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व देहरादून के अलावा पहाड़ी इलाकों में लघु सिंचाई के तहत नहरों, गूल, चेकडैम, हाइडैम आदि का निर्माण होना है। योजना के तहत वर्ष 2012 में 541 करोड़ की लागत से छह हजार छोटी बड़ी योजनाएं बनाई गईं। केंद्र सरकार ने योजनाओं को मंजूरी देते हुए 222.05 करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। कई योजनाएं तो पूरी कर ली गईं जबकि ज्यादातर योजनाएं बजट के अभाव में लटक गई हैं। लघु सिंचाई विभागाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने बताया कि केंद्र सरकार को 222.05 करोड़ का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेज दिया गया है।

लेकिन इसके बावजूद अभी तक दूसरी किश्त जारी नही की गई है। ऐसा नही होने से निर्माण कार्यों पर रोक लग गई है। इन निर्माण कार्यों के पूरे होने से 41 हजार हेक्टेयर में फसलों की सिंचाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed