{"_id":"5b1a3b1f4f1c1ba56e8b6cc4","slug":"balloon-technique-for-internet-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलून तकनीक से इंटरनेट सुविधा का ट्रायल शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलून तकनीक से इंटरनेट सुविधा का ट्रायल शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
उत्तराखंड के सैकड़ों दुर्गम गांवों में इंटरनेट और मोबाइल सेवा को दुरुस्त करने के मकसद से बैलून सेवा का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आईटीडीए सभागार में इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इस बैलून से सेवा से पहाड़ी इलाकों को फायदा होगा। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की मदद से उत्तराखंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) बैलून तकनीक का सहारा लेने जा रही है। प्रदेश में 16,870 गांवों में से 680 गांव ऐसे हैं, जहां मोबाइल-इंटरनेट की पहुंच अभी तक नहीं है।
विज्ञापन
इसमें से अधिकतर गांव और दुर्गम क्षेत्र में हैं, जहां दूर संचार लाइन बिछाना, टावर लगाने से लेकर दूसरे काम करना बेहद मुश्किल हैं। इस सुविधा के तहत 50 मीटर अधिकतम ऊंचाई तक जाने वाले बैलून पर सिग्नल देने के लिए एक एंटीना लगा होगा। एंटीना तार के माध्यम से जमीन पर लगे बेस स्टेशन (कंट्रोल पैनल समेत सभी उपकरण) से जुड़ा होगा।
विज्ञापन
सिग्नल ऑन होते ही बैलून के माध्यम से 20 से 45 किमी की परिधि में आने वाले क्षेत्र में मोबाइल फोन और इंटरनेट की सुविधा शुरू हो जाएगी। बस उपभोक्ता को अपने मोबाइल का डेटा पैक ऑन करना होगा।
यह सुविधा राज्य के सुदूरवर्ती और सीमांत क्षेत्रों में संचार सुविधाएं दुरुस्त करने के लिए बहुत मददगार साबित होगी। यह सामान्य परिस्थितियों के अलावा आपदा के वक्त मदद पहुंचाने की दिशा में भी कारगर सिद्ध होगी। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां बैलून तकनीक का ट्रायल किया गया है।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री