फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bal Vidhan Sabha 2023 Two day summer session of child assembly will be held in Gairsain in June Uttarakhand

Bal Vidhan Sabha: गैरसैंण में जून में होगा दो दिनी ग्रीष्मकालीन सत्र, आयोग की बाल विधायकों के साथ हुई बैठक

Mon, 17 Apr 2023 11:08 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

बागेश्वर जिले के रोहित परिहार को मुख्यमंत्री और चंपावत जिले की दीक्षा खर्कवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के संयम पाठक को विधानसभा अध्यक्ष, देहरादून की भूमिका रौथाण को डिप्टी स्पीकर, देहरादून के अमन चौहान को मंत्री, हरिद्वार के फरीद आलम को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Bal Vidhan Sabha 2023 Two day summer session of child assembly will be held in Gairsain in June Uttarakhand
गैरसैंण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाल विधानसभा का गैरसैंण में जून के पहले सप्ताह में दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन सत्र होगा। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बाल विधायकों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बाल विधायकों को यह भी बताया गया है कि विधानसभा सत्र में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर जो भी सवाल किए जाने हैं, उससे आयोग को 18 अप्रैल तक अवगत करा दिया जाए।

विज्ञापन

बाल विधानसभा में बागेश्वर जिले के रोहित परिहार को मुख्यमंत्री और चंपावत जिले की दीक्षा खर्कवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के संयम पाठक को विधानसभा अध्यक्ष, देहरादून की भूमिका रौथाण को डिप्टी स्पीकर, देहरादून के अमन चौहान को मंत्री, हरिद्वार के फरीद आलम को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों को भी किया गया आमंत्रित
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ.गीता खन्ना के मुताबिक बाल मंत्रिपरिषद अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता को लेकर काम कर रहा है। जून में इनका दो दिवसीय सत्र गैरसैंण में होगा। इसके लिए राज्य के सांसदों के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बाघ के आतंक को देखते हुए पौड़ी के कई गांवों में लगा कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

गैरसैंण में होने वाले विधानसभाा सत्र में बाल विधायक राज्य की विभिन्न समस्याओं को उठाएंगे। बाल आयोग के सदस्य विनोद कपरुवाण ने कहा, आयोग की बाल मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ आज 17 अप्रैल को भी बैठक रखी गई है। बैठक में चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ के बाल विधायक और कई मंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed