फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bajrang dal will make couples video on Valentine Day 2019 in dehradun

वेलेंटाइन डे पर युवाओं को बजरंगदल की चेतावनी, 'आपत्तिजनक हरकत' करने वालों का बनेगा वीडियो

Wed, 13 Feb 2019 08:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Feb 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Bajrang dal will make couples video on Valentine Day 2019 in dehradun
वीडियो - फोटो : Demo pic

बजरंग दल बृहस्पतिवार को वेलेंटाइन डे मनाने वालों का वीडियो बनाएगा। वह लड़कियों का पीछा करने और छेड़खानी करने वाले शोहदों का भी वीडियो बनाएगा। मंगलवार को बजरंग दल के देहरादून समन्वयक विकास वर्मा की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बजरंग दल के 250 कार्यकर्ता वेलेंटाइन डे पर पूरे शहर में मुस्तैद रहेंगे। ऐसे में वे ऐसे कपल्स का विडियो बनाएंगे जो अश्लील हरकतें करते दिखेंगे। इसके अलावा लड़कियों का पीछा करने और छेड़खानी करने वालों का वीडियो बनाकर उसे पुलिस को सौंपा जाएगा, जिससे शोहदों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता महिला कॉलेज, स्कूल, पार्कों और मॉल्स आदि जगहों पर मौजूद रहेंगे। कहा कि कार्यकर्ता गंदी हरकतें करने वालों और छेड़खानी करने वालों को कुछ भी नहीं कहेंगे, केवल मोबाइल के जरिये उनका वीडियो बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे पुलिस को सौंपकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि इन वीडियो में चेहरे धुंधले किए जाएंगे, जिससे बजरंग दल की ओर से बनाए गए वीडियो का दुरुपयोग न हो सके। 

इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। बगैर किसी की अनुमति के उनका वीडियो बनाना कानूनन अपराध है। वैलेंटाइन डे पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई किसी को परेशान करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed