फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar held in Dehradun Parade Ground crowd gathered police read All updates

Bageshwar Dham: श्रद्धालुओं ने लगाए श्री राम के जयकारें, आखिरी तीन अर्जी सुनने के बाद दरबार समाप्ति की घोषणा

Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/जौलीग्रांट
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/जौलीग्रांट Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
सार

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार देहरादून में लगाया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं के अर्जी लगाने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar held in Dehradun Parade Ground crowd gathered police read All updates
मंच पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंच पर पहुंचे। मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। ढोल-दमाऊ की थाप पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कार्यक्रम संयोजक दीपक कृशाली ने उनका यहां स्वागत किया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री यहां से सीएम आवास पहुंचे। कुछ देर यहां रहने के बाद वह परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार के लिए रवाना हुए। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दिव्य दरबार सजा। दरबार में उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में पर्चा खोल समस्या सुननी शुरू कर की। एक के बाद एक लोग उनके पास पर्ची लेकर पहुंचने लगे। बाद में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में मंत्र के साथ सामूहिक अर्जी लगवाई। आखिरी तीन अर्जी सुनने के बाद दरबार समाप्ति की घोषणा की गई।

राजधानी दून में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया गया है। उनके कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल बनाया गया।
 

आयोजन से पूर्व हुआ सनातन महायज्ञ

बाबा बागेश्वर धाम सरकार यानी धीरेंद्र शास्त्री के दरबार लगने से पहले आयोजकों की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में राष्ट्र भृत महायज्ञ किया गया। इसमें बरनावा उत्तर प्रदेश से पहुंचे 11 पंडितों ने यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ को प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित किया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Today: नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा खूबसूरत नजारा, कड़ाके की पड़ी ठंड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed