फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar by-election result Parvati das Won CM Dhami strategy was visible from beginning to finishing line

बागेश्वर उपचुनाव रिजल्ट: सहानुभूति के कार्ड से खिला 'कमल', शुरुआत से फिनिशिंग लाइन तक दिखी सीएम धामी की रणनीति

Fri, 08 Sep 2023 11:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Sep 2023 11:16 PM IST
सार

Bageshwar by-election result:  एक बार फिर भाजपा सहानुभूति का कार्ड खेलने में कामयाब रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुरुआत से ही काफी सक्रिय दिखे।

विज्ञापन
Bageshwar by-election result Parvati das Won CM Dhami strategy was visible from beginning to finishing line
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में भी विजय का परचम फहराया। भाजपा की इस जीत में शुरुआत से फिनिशिंग लाइन तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रणनीति दिखाई दी। एक बार फिर भाजपा सहानुभूति का कार्ड खेलने में कामयाब रही।

विज्ञापन


रणनीतिक ढंग से चुनाव प्रबंधन के मोर्चे पर धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को उतारा गया। एक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी मोर्चे पर डटी दिखाई दीं। स्टार प्रचारक की भूमिका में सरकार के मंत्री भी सिलसिलेवार बागेश्वर के रण में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुरुआत से ही काफी सक्रिय दिखे।
विज्ञापन


उन्होंने पहले दिन ही प्रचार मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उपचुनाव के अंतिम तक रोड शो व जनसभाएं कीं और जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। सीएम और मंत्रियों ने धामी सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास के भावी रोडमैप का प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इसका श्रेय धामी सरकार की नीतियों और डबल इंजन की सरकारों के विकास कार्यों को देते हैं। वह कहते हैं, जनता ने भाजपा सरकारों पर अपना भरोसा जताया है।

Bageshwar By Election Result: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीतीं, कांग्रेस को फिर लगा झटका

पीएम और सरकार पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण
भाजपा की जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार जताते हुए कहा, यह विजय मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। यह जीत चंदनराम दास को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रुके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जाएगा। बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर का विकास किया जाएगा।

भाजपा हाईकमान ने दी जीत पर बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बागेश्वर उपचुनाव में जीत पर ट्वीट करके और दूरभाष पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी।

भाजपा मुख्यालय पर मना जीत का जश्न
भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव की जीत को स्वर्गीय चंदन राम दास के कामों, धामी सरकार की विकास नीति व डबल इंजन की सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर बताया। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए शुभ बताते हुए सभी सीट जीतने का दावा किया। उन्होंने इस जीत के लिए बागेश्वर की जनता का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि पार्वती दास के नेतृत्व में स्वर्गीय रामदास के क्षेत्रीय विकास को लेकर अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा। पार्टी कार्यालय में जीत की खुशी में आतिशबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed