फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bageshwar By-Election CM Dhami caressed the children in his lap sought support from the villagers to win

Bageshwer: बच्चों को गोद में लेकर सीएम धामी ने किया दुलार, ग्रामीणों से उपचुनाव में जीत के लिए मांगा समर्थन

Sun, 03 Sep 2023 11:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

पांच सितंबर को बागेश्वर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने चंदनराम दास की पत्नी को ही यहां से टिकट दिया है। जिनके लिए सीएम धामी समर्थन मांगने पहुंचे।

विज्ञापन
Bageshwar By-Election CM Dhami caressed the children in his lap sought support from the villagers to win
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपचुनाव के चलते सीएम धामी बागेश्वर दौरे पर हैं। सुबह गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। वहीं इस दौरान उन्होंने गांव के बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर खूब दुलार किया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र भ्रमण पर निकले। उन्होंने ग्रामीण से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वसान भी दिया। साथ ही सीएम ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी के समर्थन में वोट मांगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र की जनता के अंदर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतोष के भाव से यह स्पष्ट है कि देवतुल्य जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से क्षेत्र के निर्बाध विकास के लिए आने वाली बागेश्वर उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...CM Dhami: निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड, बोले मुख्यमंत्री- उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार

ये है पूरा कार्यक्रम

  • 10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन हुआ था।
  • 21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख थी।
  • पांच सितंबर को होगी वोटिंग।
  • आठ सितंबर को होगी मतगणना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed