फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investor Summit CM Dhami said Uttarakhand is becoming an investment destination

CM Dhami: निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड, बोले मुख्यमंत्री- उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार

Sun, 03 Sep 2023 09:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Sep 2023 09:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने 8 व 9 दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के प्रतीक चिन्ह (लोगो) और वेबसाइट का शुभारंभ किया। कहा, निवेशक सम्मेलन किसी एक विभाग का नहीं है। यह पूरे राज्य का सम्मेलन है। राज्य के विकास और रोजगार के लिए निवेशक सम्मेलन राज्य के लिए एक अवसर है।

विज्ञापन
Investor Summit CM Dhami said Uttarakhand is becoming an investment destination
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांति, योग और पर्यटन के साथ ही निवेश का डेस्टिनेशन बन रहा है। प्रदेश में उद्योगों और निवेश के लिए अनुकूल माहौल होने से देश दुनिया के निवेशक उत्तराखंड में उद्योग लगाने को लेकर उत्साहित हैं। निवेश को लेकर हमसे ज्यादा कई बड़े निवेशक उत्तराखंड के बारे में सोच रहे हैं। निवेशक सम्मेलन के लिए तय 2.50 लाख करोड़ के लक्ष्य से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री ने 8 व 9 दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के प्रतीक चिन्ह (लोगो) और वेबसाइट का शुभारंभ किया। कहा, निवेशक सम्मेलन किसी एक विभाग का नहीं है। यह पूरे राज्य का सम्मेलन है। राज्य के विकास और रोजगार के लिए निवेशक सम्मेलन राज्य के लिए एक अवसर है।

विज्ञापन


सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किए हैं। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 27 नीतियों को भी लागू किया है। सरकार ने आने वाले पांच वर्षोंं में जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए क्षेत्रवार निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में हुए निवेशक सम्मेलन के अनुभवों से सीख लेकर इस बार मजबूत रणनीति बनाई जा रही है। सम्मेलन से पहले सरकार ने 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है। इसमें 16 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है।

उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार

निवेशक सम्मेलन के लिए सरकार उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से लगातार संपर्क कर सुझाव ले रही है। इसी क्रम में 17 अगस्त को देहरादून और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया। उद्योग जगत से मिल रहे सुझावों को बहुत ही प्रमुखता से लिया गया है। उसी आधार पर औद्योगिक नीतियों में सुधार किया गया।

कई क्षेत्रों में उत्तराखंड का देश में अग्रणी स्थान

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में सदियों से लोग शांति के लिए आते रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक राज्य में आ रहे हैं। अब उत्तराखंड निवेश का डेस्टीनेशन बन रहा है। यहां के प्राकृतिक वातावरण, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश अनुकूल नीतियों, राष्ट्रीय राजधानी से निकटता, अवस्थापना विकास से राज्य निवेश केंद्र बन रहा है। इज आफ डूईंग बिजनेस में राज्य एचीवर्स श्रेणी में है। नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों प्रथम स्थान और देश में 9वें स्थान पर है।
 

राज्य की जीडीपी में 40 प्रतिशत हिस्सा सर्विस सेक्टर का

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि राज्य की जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान सर्विस सेक्टर का है। राज्य में सर्विस सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं है। इसे देखते पर्यटन, योग, वैलनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी पर सरकार का फोकस है। प्रदेश में बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के लिए निवेश महत्वपूर्ण है। सरकार राज्य के नागरिकों की लाइफ स्टाइल में सुधार करने का प्रयास कर रही है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, सचिव शैलेश बगोली, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

राज्य के सतत विकास का प्रतीक है सम्मेलन का लोगो

निवेशक सम्मेलन का प्रतीक चिन्ह डेस्टीनेशन उत्तराखंड है। जिसमें दो पर्वत श्रृंखलाएं निरंतरता के साथ प्रगति के परिचायक तीर का सृजन करता है, जो न केवल असीमित प्रगति का प्रतीक है, बल्कि विकास और सतत विकास की निरंतरता का द्योतक है। दोनों पर्वत श्रृंखलाएं दो महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करती है। राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और कुशल श्रम शक्ति की अनवरत श्रृंखला। लोगो में हरा रंग राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक है। नीला रंग अवसरों, आकांक्षाओं और नये विचारों के लिए असीमित अवसरों का प्रतिनिधित्व करता है।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag News: मानसिक रूप से कमजोर युवती से प्रधान सहित तीन ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के पिता ने दी तहरीर

वेबसाइट में मिलेगी सरकार की नीतियों और प्राथमिकता की जानकारी

निवेशक सम्मेलन के लिए https//investuttarakhand.uk.gov.in/investorsummit वेबसाइट बनाई गई है। जिसमें सरकार की अलग-अलग क्षेत्रों की नीतियां और निवेश के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा निवेशकों को उद्योग स्थापित करने को सभी तरह की स्वीकृति लेने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल www.investuttarakhand.uk.gov.in बनाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed