फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath malari highway closed due to debris indian army can not go china border area

हल्की बारिश के दौरान टूटी चट्टान अवरुद्ध हुआ हाईवे, चीन सीमा पर बंद हुई सेना की आवाजाही

Tue, 11 Dec 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Updated Tue, 11 Dec 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
badrinath malari highway closed due to debris indian army can not go china border area
हल्की बारिश से बंद हुई मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ-मलारी हाईवे सोमवार को हल्की बारिश के दौरान सलधार के पास चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन


यह हाईवे तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र को जोड़ता है। सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी और सेना के जवानों की आवाजाही भी हाईवे अवरुद्ध होने से ठप पड़ गई है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के अधिकारियों ने मंगलवार को देर शाम तक हाईवे के सुचारु होने की बात कही है।  
विज्ञापन


सोमवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे मलारी हाईवे पर सलधार के पास अचानक चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए। इस दौरान क्षेत्र में हल्की बारिश भी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी रुक गई

गनीमत यह रही कि उस समय यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे के अवरुद्ध होने से सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी रुक गई है।

बीआरओ के मेजर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर जेसीबी और मजदूरों व््वारा हाईवे खोलने का काम शुरु कर दिया गया है। चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं। हाईवे को मंगलवार को देर शाम तक ही सुचारु किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed