फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Kedarnath Yatra BKTC income decreased due to slow travel Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा...धीमी यात्रा से घट गई BKTC की आय, पंजीकरण को लेकर स्थिति नहीं रही स्पष्ट

Thu, 24 Oct 2024 08:17 AM IST
रेनू सकलानी प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (जोशीमठ)
प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (जोशीमठ) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Oct 2024 08:17 AM IST
सार

पंजीकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने का इस बार यात्रा पर भी असर पड़ा है। बदरीनाथ धाम की यात्रा करीब चार सप्ताह और केदारनाथ की यात्रा 10 दिन और चलेगी।

विज्ञापन
Badrinath Kedarnath Yatra BKTC income decreased due to slow travel Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल अभी तक बदरी-केदार की यात्रा पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही। पंजीकरण की स्थिति स्पष्ट न होने और बरसात में यात्रा धीमी होने का असर यात्रा रूट के साथ धाम की व्यावसायिक गतिविधियों पर तो पड़ा ही साथ ही बीकेटीसी को भी करोड़ों का नुकसान हुआ।

विज्ञापन


पिछले साल जहां समिति को 83 करोड़ की आय हुई थी वहीं इस साल अभी तक 54 करोड़ की आय हुई। हालांकि अभी बदरीनाथ धाम की यात्रा करीब चार सप्ताह और केदारनाथ की यात्रा 10 दिन और चलेगी। बदरीनाथ धाम में अभी तक करीब 12 लाख तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं जबकि पिछले साल अभी तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे।
विज्ञापन


17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा में कमी आने लगती है। ऐसे में शेष चार सप्ताह में यात्रियों का आंकड़ा 18 लाख के पास पहुंचना मुश्किल होगा। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि समिति को इस साल 54 करोड़ की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 83 करोड़ आय हुई थी। अभी कपाट बंद होने में समय है और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव बृजेश सती का कहना है कि इस साल यात्रियों की संख्या में कमी का मुख्य कारण पंजीकरण है।

शुरू में ऑनलाइन पंजीकरण का स्लॉट जून माह तक पूरा बताया गया, लेकिन उसके मुताबिक यात्री धामों में नहीं पहुंच पाए, जबकि ऑफ लाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी बहुत देर में शुरू की गई। इसका असर धामों की यात्रा पर साफ दिख रहा है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी, विदेश में मिलेगा पढ़ाई का मौका

फिर बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या

यात्रा सीजन जैसे-जैसे अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इन दिनों धाम में आठ से नौ हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 9,099 श्रद्धालु पहुंचे थे जिससे धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11,85721 पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी। संवाद



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed