फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Kedarnath Dham puja online Booking started For Char dham yatra 2020

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा के लिए शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, यहां करें रजिस्ट्रेशन

Fri, 21 Feb 2020 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2020 09:23 PM IST
सार

  • बीकेटीसी ने आज से शुरू की बदरी-केदार पूजा की बुकिंग

विज्ञापन
Badrinath Kedarnath Dham puja online Booking started For Char dham yatra 2020
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अगर आप बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए आज ही बुकिंग करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मंदिर समिति ने केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अपनी वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ खोल दी है।

विज्ञापन


श्रद्धालु अपनी सुविधा के हिसाब से छह माह की यात्रा के लिए आज से अपनी बुकिंग करा सकेंगे। महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही मंदिर समिति ने यात्रा के लिए ऑन लाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालु आगामी अप्रैल से नवंबर माह तक संचालित चारधाम यात्रा में बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च पहले सप्ताह केदारनाथ जाएगी टीम

समिति को शीतकाल में अभी तक दोनों धामों के लिए 37 लाख रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए हैं। इस धनराशि से यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करते हुए दोनों धामों में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। 

आगामी मार्च के पहले सप्ताह में बीकेटीसी की टीम केदारनाथ जाएगी, जो कपाट खुलने तक वहां जरूरी व्यवस्थाएं करेगी। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार टीम द्वारा वहां बर्फ से संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन करेगी।

टीम की रिपोर्ट के आधार पर यात्रा के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी। समिति द्वारा इस बार पुजारियों और अतिथियों के लिए गर्म टेंट की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed