फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Highway reopens for commuters after a rock had rolled down from a hill near Panchpulia

बदरीनाथ यात्रा: भारी बारिश के कारण पहाड़ी से चट्टान गिरने से बंद हुआ राजमार्ग फिर खुला, कर्णप्रयाग के पास अभी भी दिक्कत

Tue, 17 May 2022 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 17 May 2022 01:53 PM IST
सार

बदरीनाथ यात्रा के दौरान बारिश और चट्टान यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही है। भारी बारिश के कारण कई जगह चट्टानों के सड़कों पर आने के कारण यात्रा बाधित हो रही है। कुछ स्थानों से मलवा हटा लिया गया हैं और कुछ जगहों पर हटाने का काम जारी है।

विज्ञापन
Badrinath Highway reopens for commuters after a rock had rolled down from a hill near Panchpulia
बदरीनाथ हाईवे बाधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा के मार्ग में आई रुकावट को मंगलवार को कुछ जगहों पर दूर कर दिया गया। कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने के बाद बंद हुआ बदरीनाथ राजमार्ग यात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में जलस्तर बढ़ने से यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 800 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर बैरियर पर रोक लिया था।  तीर्थयात्रियों के ठहरने और खान-पान की व्यवस्था गोविंदघाट गुरुद्वारे में की गई है। वहीं मौसम साफ होने के बाद उन्हें आगे जाने के लिए रास्ता दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम से लेकर जोशीमठ तक भारी बारिश हुई। सोमवार शाम चार बजे से बदरीनाथ और लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। शाम छह बजे से लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इस पर पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोक दिया। रात साढ़े आठ बजे तक भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी था। इसी के कारण यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हुआ था।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग के समीप चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण यात्रा बाधित 
बदरीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग के समीप चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण बाधित हो गया है, हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई है, एनएच की जेसीबी मशीनों से बोल्डरों को हटाया जा रहा है।   यात्रा एक घंटे के लिए रोकी गई थी। गौरीकुंड से कुछ आगे चट्टान का हिस्सा टूट गया था। सुबह 8 बजे से यात्रा सुचारू है। पैदल मार्ग पर सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही मौसम को लेकर अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed