फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway blocked at golar

देहरादून में बदला मौसम, दिन में हो गई रात

Thu, 21 Jul 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Jul 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway blocked at golar

शाम चार बजे बाद राजधानी देहरादून में अचानक काले बादल छा गए। जिससे दिन में ही रात हो गई।

विज्ञापन


उधर गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी में खुल गया, लेकिन गोलार घाटी के पास बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। केदारनाथ हाईवे सुचारु है। सोमवार शाम से हेलगूगाड में बंद गंगोत्री हाईवे गुरुवार को भी अवरुद्ध रहा। यातायात बहाली के प्रयास जारी हैं।

गोलार घाटी के पास हाईवे पर लगातार ‌पहाड़ से बोल्डर गिरने से हाईवे अवरुद्घ हो गया है। मार्ग खोलने का काम शुरू हो गया है। वहीं बदरीनाथ हाईवे गुरुवार को भी हेलंग के पास हाईवे खुल नहीं पाया। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तक मार्ग वाहनों के लिए खुल पाएगा।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे हेलंग के पास बुधवार दोपहर बाद चट्टान गिरने से फिर अवरुद्ध हो गया था। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से आवाजाही नहीं हो रही थी। पुलिस प्रशासन ने सड़क बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को पाखी, हेलंग, जोशीमठ और पीपलकोटी में ही रोक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हाईवे अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं, जिन्हें विस्फोट से उड़ाया जाएगा। हाईवे अवरुद्ध होने से यहां तीर्थयात्रियों को पानी और खाने दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed