{"_id":"678fc3aabbda374f7c0315fc","slug":"badrinath-highway-accident-scooty-and-truck-collide-near-kaliyasod-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: कलियासौड़ के पास हादसा...स्कूटी और ट्रक की हुई टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: कलियासौड़ के पास हादसा...स्कूटी और ट्रक की हुई टक्कर, युवक की मौत
Tue, 21 Jan 2025 09:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:32 PM IST
सार
Badrinath Highway Accident: युवक स्कूटी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोवा बीच के पास स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
स्कूटी सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ से आगे गोवा बीच के पास मंगलवार को स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक को गंभीर चोट आई। पुलिस की मदद से उसे बेस अस्पताल पहुंचा गयाा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटना करीब दोपहर तीन बजे हुई। घटना में मृतक युवक की पहचान पवन (26), पुत्र आलम सिंह निवासी फलासी, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। युवक स्कूटी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोवा बीच के पास स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Roorkee: बैंककर्मियों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान, ऋण वसूली को लेकर किया था दुर्व्यवहार
विज्ञापन
बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। कहा पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।