फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham yatra Route Challenge at nine places solution expected soon Uttarakhand Chardham Yatra 2025

Badrinath Dham: यात्रा मार्ग पर नौ स्थानों पर चुनौती, यात्रियों की ही नहीं, सरकार के इंतजाम की भी परीक्षा

Tue, 15 Apr 2025 11:09 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Apr 2025 11:09 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हर साल यात्रियों को चुनैतियों का सामना करना पड़ता है। संवेदनशील स्थानों पर खासतौर पर बरसात के दौरान सबसे अधिक समस्या होती है। सरकार द्वारा अपने स्तर पर इंतजाम किए गए हैं, लेकिन सरकार के इंतजामों की भी परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Badrinath Dham yatra Route Challenge at nine places solution expected soon Uttarakhand Chardham Yatra 2025
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम मार्ग पर नौ ऐसे स्थान हैं, जो सिर्फ यात्रियों की ही नहीं बल्कि सरकार के इंतजाम की परीक्षा लेंगे। इन नौ स्थानों पर चुनौतियों के अलग-अलग पहाड़ खड़े हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सरकारी मशीनरी इनसे पार पाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन

चमोली जिला प्रशासन का दावा है कि यात्रा शुरू होने से पहले कार्यदायी संस्था अपना काम पूरा कर लेगी। हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रशासन से प्रगति रिपोर्ट तलब की गई।

विज्ञापन

पागल नाला के पानी को करेंगे डायवर्ट

बदरीनाथ मार्ग पर पागलनाला जगह है, यहां ऊपर की तरफ से पानी आता है। बरसात में अचानक पानी बढ़ जाता है, जिससे सड़क पूरी तरह बह जाती है। जिला प्रशासन के अनुसार यहां पर समस्या से निपटने के लिए पानी को जमा करने की योजना पर काम चल रहा है। इस पानी को दो अलग-अलग दिशाओं से नालियों के माध्यम से डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद अगर पानी बढ़ेगा भी तो एक साथ पानी आने से सड़क को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चटवापीपल में फंसते हैं वाहन

मार्ग पर चटवापीपल में पानी-मलबा आने से कीचड़ जैसी स्थिति रहती है। इसमें कई बार बड़े वाहन फंस जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए स्लोप प्रोटेक्शन वर्क और मार्ग के डामरीकरण का काम करने की योजना बनाई गई है। यहां पर स्लोप प्रोटेक्शन वर्क का काम हो गया है, अब डामरीकरण का काम होना बाकी है।

बिजली का टॉवर दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना

नंदप्रयाग में उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन का हाईटेशन लाइन का टॉवर है, निकट भूस्खलन होने के कारण टॉवर असुरक्षित हो रहा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। यूपी पॉवर कारपोरेशन यह काम और अधिक तेजी से पूरा करे, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

कमेड़ा भी है संवेदनशील

कमेड़ा जगह भी संवेदनशील है, यहां पर स्लोप प्रोटेक्शन वर्क पूरा हो चुका है। इसके बाद डामरीकरण किया जाना है। इसी तरह जोगीधारा में एक बड़ा पत्थर आया हुआ है, इसे केमिकल के माध्यम से तोड़कर हटाने का काम चल रहा है।

हाथी पहाड़ में सड़क का कटाव

यात्रा मार्ग पर हाथी पहाड़ नामक जगह पर नदी सड़क का कटाव कर रही है। जिला प्रशसान के अनुसार यहां पर बीआरओ ने कटाव को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य को शुरू किया है। लामबगड़ में बीआरओ वैकल्पिक ब्रिज बनाने के साथ सुरक्षात्मक कार्य कर रहा है। हनुमान चट्टी के पास हिमखंड हैं। यहां पर बीआरओ चेतावनी बोर्ड लगाएगा।

भनेरपाणी में सड़क का काम अधूरा

भनेरपाणी में नदी के कटाव से सड़क को नुकसान पहुंचा था। समस्या से निपटने के लिए यहां पर कार्यदायी संस्था ने रोड कटिंग कर सड़क को चौड़ा करने की योजना पर काम शुरू किया। इसमें रोड कटिंग का काम पूरा हो गया है। आगे सड़क की सतह सुधार का किया जाना बाकी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बाजार से बिजली खरीद पर पांच प्रतिशत का प्रतिबंध पड़ सकता है भारी, रास्ता तलाश रहा निगम

यात्रा मार्ग पर जो जगह संवेदनशील हैं, वहां पर एनएचआईडीसीएल और बीआरओ आदि के माध्यम से काम चल रहा है। उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से पहले संबंधित कार्यदायी संस्था अपना काम पूरा कर लेंगी। इससे आवागमन और सुविधाजनक हो सकेगा। -संदीप तिवारी, जिलाधिकारी चमोली

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed