{"_id":"6611136bc60e9a74f00d9369","slug":"badrinath-dham-master-plan-work-started-in-badrinath-workers-reached-the-shrine-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joshimath: बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू, सौ से अधिक मजदूर पहुंचे धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू, सौ से अधिक मजदूर पहुंचे धाम
Sat, 06 Apr 2024 04:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:21 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम फेज के कार्य अंतिम चरण में हैं। पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धाम में सौ से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। द्वितीय फेज के तहत ध्वस्तीकरण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 100 से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। साथ ही अन्य मजदूर भी लगातार पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते दिसंबर माह में बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य रोक दिए गए थे।
विज्ञापन
अब मौसम धीरे-धीरे अनुकूल हो रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने मास्टर प्लान के कार्य फिर शुरू करवा दिए हैं। धाम में द्वितीय चरण के तहत होने वाले कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम फेज के कार्य अंतिम चरण में हैं। जिसमें शेष नेत्र झील, बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि के कार्य किया जा रहा है। वहीं द्वितीय चरण में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण आदि कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: उत्तराखंड कांग्रेस का घोषणापत्र...पांच न्याय 25 गारंटी दी, अग्निवीर भर्ती को करेंगे खत्म
विज्ञापन
एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में 100 से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। धाम में द्वितीय फेज के तहत ध्वस्तीकरण कार्य किया जा रहा है। धाम में जैसे-जैसे मौसम अनुकूल होता जाएगा मजदूरों की संख्या भी बढ़ती जाएगी।