फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Dham Gadu Ghada Oil Kalash Yatra will reach Rishikesh on 25th April doors will open on 12th May

Badrinath Dham: 25 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट

Sun, 21 Apr 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

25 अप्रैल को राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखेंगे।

विज्ञापन
Badrinath Dham Gadu Ghada Oil Kalash Yatra will reach Rishikesh on 25th April doors will open on 12th May
तेल कलश यात्रा के लिए तेल तैयार करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 25 अप्रैल की देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से ऋषिकेश पहुंचेगी। यात्रा 11 मई की शाम कई पड़ावों से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 12 मई को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

विज्ञापन


25 अप्रैल को राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखेंगे। पूजा-अर्चना के बाद राजमहल में तेल का कलश गाडू घड़ा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


Char Dham Yatra 2024: रोटेशन की 2200 बसों से होगी चारधाम यात्रा, 26 अप्रैल को निकाली जाएगी लॉटरी
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारीगण गाडू घड़ा-तेल कलश को लेकर राजमहल नरेंद्र नगर से 25 अप्रैल देर शाम श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगे। 26 अप्रैल सुबह से दोपहर तक गाडू घड़ा तेल कलश मंदिर समिति की ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित धर्मशाला में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेगा।

कलश यात्रा में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, हरीश डिमरी, सुरेश डिमरी, सुभाष डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी, ज्योतिष डिमरी, संजय डिमरी, विपुल डिमरी सहित डिमरी पंचायत के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed