फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham: Doors opening Programme Badrinath temple decided Officers will reach Rishikesh on 21st

Badrinath Dham: मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय, 21 को डिम्मर गांव से ऋषिकेश पहुंचेंगे पदाधिकारी

Mon, 14 Apr 2025 01:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Apr 2025 01:22 PM IST
सार

चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर के कपाट खोलने का कार्यक्रम तय हो गया है। 22 को राजदरबार नरेंद्रनगर से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू होगी।

विज्ञापन
Badrinath Dham: Doors  opening Programme Badrinath temple decided Officers will reach Rishikesh on 21st
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के कार्यक्रम तय हो गए हैं। 21 अप्रैल को डिम्मर गांव से पदाधिकारी ऋषिकेश पहुंचेंगे। इसके बाद गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 22 अप्रैल को नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू होगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए तेल कलश यात्रा तीन मई को आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी, उद्धव, कुबेर की उत्सव डोली और रावल (बदरीनाथ के मुख्य पुजारी) के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

विज्ञापन


चार मई को प्रात:काल में बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा सदस्य 21 अप्रैल की शाम को डिम्मर गांव से ऋषिकेश में बीकेटीसी की धर्मशाला पहुंचेंगे।
विज्ञापन


4 मई को प्रात: 6 बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
22 को वे राजदरबार नरेंद्रनगर पहुंचेंगे जहां सांसद/रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं परंपरानुसार तिलों का तेल पिरोएंगी। इसी दिन शाम को राजा मनुजयेंद्र शाह तेल कलश यात्रा को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। विभिन्न पड़ावों से होते हुए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 30 अप्रैल को गरुड़ गंगा पाखी पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद 1 मई को यात्रा ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  रजिस्ट्रेशन नहीं...चल रही संदिग्ध गतिविधियां.. प्रदेश में 170 से अधिक अवैध मदरसे किए जा चुके सील

दो को गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी व रावल अमरनाथ नंबूदरी के साथ योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी। तीन को पांडुकेश्वर से उद्धव व कुबेर की उत्सव डोली, आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी, तेल कलशयात्रा व बदरीनाथ के रावल बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed