फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham: Adi Kedareshwar temple Doors closed for winters

बदरीनाथ धाम: आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, भगवान को अन्नकूट का लगाया भोग

Wed, 17 Nov 2021 05:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Nov 2021 05:40 PM IST
सार

Badrinath Dham: बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि आदि केदारेश्वर मंदिर के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Badrinath Dham: Adi Kedareshwar temple Doors closed for winters
आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम में बुधवार को श्री आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पंच पूजा के दूसरे दिन बदरीनाथ धाम में श्री आदि केदारेश्वर मंदिर में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट (पके चावल) अर्पित किया। रावल की ओर से पूजा-अर्चना के साथ भगवान आदिकेदारेश्वर और नंदी पर चारों ओर से गरम चावल का लेपन किया गया। इस दौरान आदि केदारेश्वर भगवान की विशेष पूजाएं र्हुइं और मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: महाभिषेक पूजा के बाद बदरीनाथ धाम में गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद
विज्ञापन


बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि आदि केदारेश्वर मंदिर के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। परंपरा के अनुसार भगवान आदिकेदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया गया। बृहस्पतिवार को खडग पुस्तक बंद होने के बाद बदरीनाथ मंडप में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। इस मौके पर अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल, दर्शन कोटवाल, योगेश्वर पुरोहित, पुजारी किशोरी प्रसाद भट्ट और रामकृष्ण डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा मद्महेश्वर के आवागमन पर 22 से होगा मेला
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ आगमन पर मानसून में तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेला 22 नवंबर से शुरू होगा। 


22 नवंबर को मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी दिन बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौंडार पहुंचेगी। इधर, डोली आगमन पर मद्महेश्वर घाटी के 13 ग्राम पंचायतों द्वारा मानसून में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है।

मेला समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान देवेंद्र पंवार ने बताया कि इस बार उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला व युवक मंगल दलों के कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। इस मौके पर सुरेशी रावत, संजय मनवाल, नर्वदा देवी, कमलेश पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed