फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham: 11 Sadhu and Saints got permission for austerity in badrinath during winter 2021

बदरीनाथ धाम: इस साल शीतकाल में 11 साधुओं को मिली तपस्या की अनुमति, 50 ने किया आवेदन

Wed, 24 Nov 2021 05:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Nov 2021 05:13 PM IST
सार

Badrinath Dham: शीतकाल में धाम में रहने के लिए 50 लोगों की ओर से आवेदन मिले हैं। अभी तक जांच के बाद 11 लोगों को अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
Badrinath Dham: 11 Sadhu and Saints got permission for austerity in badrinath during winter 2021
बर्फ से ढका बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में चमोली जिला प्रशासन की ओर से शीतकाल में बदरीनाथ धाम में 11 साधुओं को तपस्या करने की अनुमति दे दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद किसी को भी धाम में रहने की अनुमति नहीं दी जाती है। धाम में केवल सेना और पुलिस के जवानों की तैनाती रहती है। इसके साथ ही साधु-संतों को धाम में अपनी-अपनी कुटिया में तपस्या करने के लिए प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष अनुमति दी जाती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: आज दस डिग्री से कम रहेगा रात का तापमान, ठंड बढ़ने के साथ धूप में गर्मी भी होगी कम
विज्ञापन


इस वर्ष अभी तक 11 साधु-संतों को धाम में रहने की अनुमति दी गई है। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि शीतकाल में धाम में रहने के लिए 50 लोगों की ओर से आवेदन मिले हैं। अभी तक जांच के बाद 11 लोगों को अनुमति दे दी गई है। अन्य लोगों की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में भी नहीं डिगती आस्था
शीतकाल के दौरान बदरीनाथ धाम में काफी बर्फबारी होती है। जिससे वहां कड़ाके की ठंड होती है। वहीं, धाम में चारों ओर शांति ही शांति रहती है। कई साधु-संत साधना के लिए इसलिए यहां रहना पसंद करते हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी उनकी आस्था को नहीं डिगा पाती। प्रशासन की ओर से साधुओं के तपस्या पर जाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। 

20 नवंबर को बंद हुए थे कपाट

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल में छह माह के लिए 20 नवंबर की शाम 6:45 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए थे। इस साल 197056 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

वर्षवार चारधामों में दर्शन करने वाले यात्रियों का ब्योरा
धाम         -      वर्ष 2021     -   2020     -    2019
बदरीनाथ     -      197056    -    155009   -   1244100
केदारनाथ     -      242712    -    135287  -   998956
गंगोत्री         -      33166      -   23736      - 529880
यमुनोत्री      -       33306    -     7717     -    465111
कुल-               506240   -     321749  -     3238047
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed