फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bad trapped BJP members, sanitation workers dumped garbage at home, uproar

Dehradun: कूड़े को लेकर हुआ विवाद, सफाई कर्मचारियों ने सभासद के घर के आगे डाला कूड़ा

Wed, 26 Oct 2022 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 05:18 PM IST
सार

कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने सभासद को उनके घर से निकालकर पुलिस चौकी पहुंचाया। पर्यावरण मित्रों ने पुलिस चौकी पर भी नारेबाजी करते हुए सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Bad trapped BJP members, sanitation workers dumped garbage at home, uproar
कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरबर्टपुर के सहारनपुर रोड पर कूड़े के ढेर में लगी आग के कारण भाजपा सभासद व पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारी) के बीच विवाद खड़ा हो गया। कर्मचारियों ने सभासद पर हाथापाई व गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए उसके घर के गेट पर कूड़े से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलट दिए। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने सभासद को उनके घर से निकालकर पुलिस चौकी पहुंचाया। पर्यावरण मित्रों ने पुलिस चौकी पर भी नारेबाजी करते हुए सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद शाम को दोनों पक्षों में समझौता हुआ, उसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


Dehradun: रैंकिंग पर न जाएं, इधर भी नजर दौड़ाएं...राजधानी की ये तस्वीरें बयां कर रही सफाई की 'हकीकत'
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे हरबर्टपुर के सहारनपुर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास पड़े एक कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पालिका के अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट पर्यावरण मित्रों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी की मदद से आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहले से मौजूद भाजपा सभासद विपुल अग्रवाल ने सफाई कर्मियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मी भी सभासद के अभद्र व्यवहार से नाराज हो गए और उन्होंने कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली को सभासद के आवास के गेट के सामने पलट दिया। इसके बाद कर्मचारी उनके आवास पर नारेबाजी करने लगे। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला बढ़ता देख सभासद को सुरक्षा के बीच उनके घर से निकालकर पुलिस चौकी भिजवा दिया। उसके बाद कर्मचारी पुलिस चौकी पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। अधिशासी अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने सभासद व कर्मचारियों में समझौता कराकर मामला शांत कराया।

आग लगने का लाइव प्रसारण करना पड़ा महंगा
कूड़े के ढेर में लगी आग का लाइव प्रसारण करना सभासद को भारी पड़ गया। अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि जब वह आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो सभासद कूड़े के ढेर से उठ रहे धुएं का लाइव प्रसारण करके पर्यावरण मित्रों पर कूड़े में आग लगाने का आरोप लगा रहे थे। जब सभासद को यह समझाने का प्रयास किया गया कि आग कर्मचारियों ने नहीं लगाई है तो वह भड़क गए और अभद्रता करने लगे। जिससे कर्मचारी नाराज हो गए।


पर्यावरण मित्रों व सभासद के बीच जो विवाद हुआ था उसे आपसी सहमति के बाद निबटा लिया गया है। कर्मचारियों को अपना कार्य करने को निर्देशित करने के साथ ही सभासद के घर के सामने डाले गए कूड़े को उठाने के लिए कहा गया है।

- भगवंत सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी

कूड़े के ढेर में लगी आग के बारे में जानकारी लेने के लिए अधिशासी अधिकारी से बात की थी। किसी भी कर्मचारी से मैने कोई अभद्रता नहीं की। मामले में पर्यावरण मित्रों के साथ समझौता हो गया है।
- विपुल अग्रवाल, सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed