फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baby girl drown into tub which is full of water

खेलते-खेलते पानी के टब में डूब गई एक साल की मासूम, मचा कोहराम

Sat, 15 Sep 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) Updated Sat, 15 Sep 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
baby girl drown into tub which is full of water
टब में डूबने से हुई मासूम बच्ची की मौत - फोटो : file photo

खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची एक साल की मासूम की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सेंचुरी पेपर मिल के छह नंबर बोर्ड प्लांट में कार्यरत मजदूर राजेश वर्मा का परिवार पच्चीस एकड़ कॉलोनी में रहता है। शनिवार सुबह उनकी एक साल बेटी पलक आंगन में खेल रही थी।

मां साधना उसे खेलता छोड़ किसी काम में व्यस्त हो गईं। थोड़ी देर बाद जब उनका ध्यान बेटी की ओर गया तो पलक कहीं नजर नहीं आई।

बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बदहवास

baby girl drown into tub which is full of water
baby

मां साधना ने इधर-उधर उसकी तलाश की, जब बाथरूम में देखा तो पानी से भरे टब में पलक अचेत पड़ी थी। मां ने बेटी को बाहर निकाला तो उसकी सांस कम चल रही थी।

साधना ने फौरन पति को सूचना दी और बेटी को पेपर मिल की डिस्पेंसरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुनील मधवार ने उसे एंबुलेंस से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बदहवास हो गए। राजेश ने बताया कि उसके दो बेटे हर्ष (8) और अंशु (6) हैं। एक साल पहले बेटी के आने से पूरा परिवार खुश था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed