फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baby elephant death in haridwar.

गज शिशु की मौत, हाथियों ने छूने नहीं दिया शव

Fri, 19 Dec 2014 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार) Updated Fri, 19 Dec 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
baby elephant death in haridwar.

हरिद्वार के श्यामपुर रेंज की खारा बीट में बृहस्पतिवार शाम नवजात नर गज शिशु की मौत हो गई। गज शिशु की मौत की सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथियों के झुंड ने वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को शव के पास फटकने तक नहीं दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह गज शिशु को पोस्टमार्टम के बाद दफनाया जा सका।

विज्ञापन


हटाने से नहीं हटे हाथी
श्यामपुर वन रेंज के कर्मचारियों को गश्त के दौरान खारा बीट में एक नवजात गज शिशु का शव पड़ा मिला। कर्मचारियों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर हाथियों का झुंड होने के कारण वन विभाग के कर्मचारी शव के पास नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


वन्यकर्मियों ने हाथियों को मौके से खदेड़ने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नाकाम साबित हुए। शुक्रवार सुबह विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम ने शव को बमुश्किल कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर दफना दिया। डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि गज शिशु की उम्र एक दिन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के दौरान हुई मौत
जन्म के दौरान गले में नॉल फंस जाने के कारण उसकी मौत हुई है। इस दौरान मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी संतराम, रेंज अधिकारी यशपाल राठौर, डॉ. गरिमा शर्मा, सुनील भदूला, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed