फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba's devotees danced to the tune of DJ and threw abir and gulal

Dehradun News: डीजे की धुन पर थिरक रहे बाबा के भक्तों ने जमकर उड़ाया अबीर और गुलाल

Sat, 08 Mar 2025 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Baba's devotees danced to the tune of DJ and threw abir and gulal
- प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा खाटू श्याम धाम सेलाकुई में हुई संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। श्री खाटू श्याम सेवा समिति विकासनगर की ओर से श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा प्राचीन शिव मंदिर कैनाल रोड से शुरू हुई और श्री खाटू श्याम धाम सेलाकुई में संपन्न हुई। डीजे की धुन पर थिरक रहे बाबा के भक्तों ने जमकर एक दूसरे पर अबीर और गुलाल उड़ाया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

शनिवार सुबह सात बजे यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर परिसर में निशान पूजन से हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बहुरंगी पुष्पों से सजी बग्घी पर श्याम बाबा विराजमान थे। निशान यात्रा में पैदल चल रहे श्याम भक्तों का विभिन्न सामाजिक सगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पर स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं, पुरुष और बच्चे बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुनों पर थिकरते हुए चल रहे थे। यात्रा चाय बाग, बरोटीवाला चौक के रास्ते सहसपुर होते हुए 21 किमी की दूरी तय कर दोपहर एक बजे सेलाकुई स्थित खाटू धाम पहुंची।
विज्ञापन



निशान यात्रा के दौरान भक्त फागण आयो रे सावरियां तेरी याद सतावे रे और जगत में दो ही नाम राम कहो या श्याम जैसे भजनों पर नाचते-झूमते रहे। यात्रा में बुजुर्ग भक्तों के लिए ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की भी व्यवस्था की गई थी। खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के निशान अर्पण किए। इसके बाद धाम में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर के प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अंकित कंसल, कौशल गुप्ता, एकांत गुप्ता, दिव्यांश गर्ग, अंकित जैन, हेमंत गुप्ता, अनिल गोयल, रजत जैन, सचिन गोयल, राजीव टंडन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed