फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Tarsem Singh murder case: The aim was to carry out

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड : धर्म की आड़ लेकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना था मकसद : डीजीपी

Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Baba Tarsem Singh murder case: The aim was to carry out
बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद कुछ लोगों ने धर्म की आड़ लेकर उत्तराखंड में बड़ी साजिश को अंजाम देने कोशिश की थी। इसके लिए एक संदेश भी प्रसारित किया गया था, जिसमें इसे धार्मिक रंग दिया जा रहा था। लेकिन, पुलिस की प्राथमिक जांच में ही सब साफ हो गया। हत्या की असल वजह का तो खुलासा नहीं हुआ लेकिन, इसमें पंजाब के बड़े गिरोह का हाथ माना जा रहा है। यह जानकारी एनकाउंटर के बाद डीजीपी अभिनव कुमार ने दी।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ के खिलाफ जांच चल रही है। उन्हें मारने के लिए बदमाश सुपारी देकर बुलाए गए थे। बाबा की हत्या के पीछे जमीन का लेनदेन होने की बात सामने आई थी, लेकिन असल वजह कुछ और भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लंबे समय से ड्रग्स माफिया, कबूतरबाजी करने वाले लोग और वित्तीय अपराध से जुड़े लोगों के गिरोह चल रहे हैं। इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि उनकी हत्या इनमें से किसी गिरोह का काम हो। हालांकि, अभी पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही डीजीपी ने कुछ ठोस जानकारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि तमाम ऐसे पहलू हैं जिन पर पुलिस काम कर रही है जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

एक बड़े आदमी का हो सकता है हाथ

इस मामले में डीजीपी ने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया। लेकिन, कहा कि इसके पीछे किसी बड़े आदमी का हाथ हो सकता है। उसकी बाबा से अदावत हो सकती है या फिर कोई और वजह। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि असल साजिशकर्ताओं के नामों का खुलासा भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब क्या हुआ

19 मार्च, 2024- गुरुद्वारा की सराय में कमरा नंबर 23 में रुके हुए थे अमरजीत और सर्वजीत सिंह।

28 मार्च- सुबह 6:15 पर बाबा तरसेम सिंह डेरे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। दो बाइक सवार बाबा पर गोलियां बरसाकर भाग निकले।

28 मार्च- बाबा तरसेम की हत्या को लेकर डेरे से अस्पताल तक गुस्साए लोगों की भीड़ हुई इकट्ठा। पुलिस ने मामले का तत्काल खुलासा करने का दिया आश्वासन।

29 मार्च- सीएम पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता कार सेवा डेरा पहुंचे। जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।

29 मार्च- पंजाब के सर्वजीत सिंह ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली। फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर बाबा तरसेम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

29 मार्च- डीजीपी अभिनव कुमार ने मामले में एसआईटी गठित कर दी।

30 मार्च- कोर्ट के आदेश पर दोनों शूटरों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

3 अप्रैल- इनामी धनराशि 25 हजार से बढ़ा कर 50 हजार की गई।

4 अप्रैल- साजिश रचने वालों में शामिल आरोपी दिलबाग सिंह, हरमिंदर सिंह उर्फ पिंडी, बलकार सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया।

6 अप्रैल- परगट सिंह के अलावा शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने वाले जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिंटू, सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल को गिरफ्तार किया गया।

7 अप्रैल- हत्यारोपियों की इनामी धनराशि 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख रुपये की गई।

9 अप्रैल- एक हत्यारोपी को एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार के भगवानपुर में एनकाउंटर में मार गिराया।
32 बोर की पिस्टल और छह कारतूस किए बरामद

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के पास से पुलिस ने 32 बोर का पिस्टल, छह कारतूस और एक बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने से पहले बाइक छोड़कर ढाबे के पास खड़े वाहनों के पीछे जाकर छिप गए थे। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।

पुलिस की गतिविधियां देख सहमे लोग

सोमवार रात बदमाशों से मुठभेड़ से पहले भगवानपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस की गतिविधियां देख क्षेत्र के लोग एक बारगी सहम गए। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। लोगाें को यह समझ नहीं आ रहा था कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस की गतिविधि के पीछे का कारण क्या है। रातभर लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। जब मंगलवार सुबह बदमाश के मुठभेड़ में ढेर होने की जानकारी लगी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed