फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर निर्माण के संबंध में योगगुरु बाबा रामदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा- संसद में आना चाहिए बिल

Sat, 03 Nov 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 03 Nov 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev statement on ram mandir nirman
बाबा रामदेव

राम मंदिर के निर्माण के संबंध में योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित ज्ञानकुंभ के दौरान उन्होंने यह बात कही।


 

ज्ञानकुंभ के माध्यम से हमें भारत को वैभवशाली बनाना है

baba ramdev statement on ram mandir nirman
Gyan Kumbh

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के संबंध में यदि न्यायालय के निर्णय में देर हुई तो संसद में जरूर इसका बिल आएगा और आना ही चाहिए। राम जन्मभूमि पर राम मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा।
 

baba ramdev statement on ram mandir nirman
Gyan Kumbh

रामदेव ने कहा कि संतों और राम भक्तों ने संकल्प लिया है कि अब राम मंदिर बनने में और देर नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि इस वर्ष देश को शुभ समाचार मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev statement on ram mandir nirman
Gyan Kumbh

ज्ञानकुंभ के दौरान पतंजलि विवि के कुलाधिपति स्वामी रामदेव ने कहा कि ज्ञानकुंभ के माध्यम से हमें भारत को वैभवशाली बनाना है। उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ से पहले ज्ञानकुंभ पर सभी का स्वागत किया। कहा कि इस ज्ञानकुंभ से देश में एक नए प्रकाश का आरोहण होगा। जैसे हमने योग की क्रांति की है, वैसे ही ज्ञान की क्रांति से भारत का डंका पूरी दुनिया में बजाना है।
 

विज्ञापन
baba ramdev statement on ram mandir nirman
Gyan Kumbh

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय ज्ञानकुंभ का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर राष्ट्रपति ने ज्ञानकुंभ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति के साथ देश की प्रथम महिला सविता कोविंद भी हरिद्वार पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed