फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev patanjali yog peetha new achievement

रामदेव के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, उत्तराखंड में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा आयुर्वेद योग संस्थान

Wed, 07 Mar 2018 07:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Mar 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev patanjali yog peetha new achievement
बाबा रामदेव

योगगुरु बाबा रामदेव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से पतंजलि योगपीठ को कई पुरस्कार दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेद भवन का उद्घाटन किया और वार्षिकोत्सव में शामिल हुआ। \

इस दौरान बताया गया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से पतंजलि योगपीठ को पांच पुरस्कार दिए गए हैं। जिसके बाद पतंजलि दुनिया में आयुर्वेद में सबसे अधिक गिलोय और शिलाजीत का इस्तेमाल करने वाला संस्थान बन गया है। 
विज्ञापन

 

यह दुनिया का सबसे बड़ा आयुर्वेद योग संस्थान होगा

baba ramdev patanjali yog peetha new achievement
त्रिवेंद्र सिंह रावत
कोटद्वार के पास चरकड़ादा में राज्य सरकार आयुर्वेद योग संस्थान बनाएगी। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार स्थित पतंजलि में एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आयुर्वेद योग संस्थान होगा। इसमें केंद्र का आयुष मंत्रालय मदद करेगा।

बताया गया कि हरिद्वार में अक्टूबर 2018 में ज्ञान कुंभ होगा। जिसमें पूरे देश से 1000 कुलपति शामिल होंगे। सभी राज्यों के एजुकेशन मिनिस्टर शामिल होंगे। ज्ञान कुंभ के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। इसका आयोजन राज्य सरकार और पतंजलि मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed