फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev new campaign

योगगुरु बाबा रामदेव शुरू करेंगे ये अनोखी मुहिम, क्या है पूरा मामला जानिए यहां...

Thu, 22 Mar 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 22 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev new campaign
baba ramdev

योगगुरु बाबा रामदेव अनोखी मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। उनका दावा है कि इसके बाद भारत एक आध्यात्मिक शक्ति के रूप में उभरेगा।

विज्ञापन


इसके लिए रामदेव का लक्ष्य एक हजार संन्यासियों को दीक्षा देंगे। जिसकी शुरुआत रामनवमी के मौके पर 90 संन्यासियों के पहले जत्थे के साथ होगी।

हरिद्वार में पतंजलि केंद्र में इनके लिए ऋषिग्राम बनाया गया है। इस ऋषिग्राम में रहते हुए ये सारे सन्यासी अपनी दीक्षा पूरी करेंगे। युवा सन्यासी बाबा रामदेव के उत्तराधिकारी के तौर पर काम करेंगे।

विज्ञापन

2050 तक भारत को विश्व की आध्यात्मिक शक्ति बनाने का संकल्प

baba ramdev new campaign
रामदेव - फोटो : getty
इन सभी सन्यासियों की शिक्षा-दीक्षा खुद बाबा रामदेव की देख-रेख में हुई है। ये दीक्षा समारोह 21 से 25 मार्च तक चलेगा। दीक्षा लेने के बाद ये सारे सन्यासी देश, समाज, अध्यात्म और हिन्दू धर्म के लिए अपना कार्य एक सन्यासी के तौर पर शुरू करेंगे।

बाबा रामदेव ने इस मौके पर कहा कि उनका संकल्प 2050 तक भारत को विश्व की आध्यात्मिक शक्ति बनाने का है।

बताया कि इन सन्यासियों के मुख्य कार्य देशभर में सैकड़ों विद्यालयों का निर्माण करना है। इन विद्यालयों में करीब 1 करोड़ बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। ये सन्यासी करीब 1 लाख करोड़ रुपए के चैरिटी कार्य करेंगे। इनके माध्यम से 1 लाख छात्रों की क्षमता वाला देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed