फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev demand to modi Government to remove section 370 soon

बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाए मोदी सरकार: बाबा रामदेव

Mon, 27 May 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 May 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev demand to modi Government to remove section 370 soon
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रचंड बहुमत पाकर सत्ता में लौटी मोदी सरकार से देश को बहुत उम्मीद है। मोदी सरकार इन उम्मीदों पर खरी उतरेगी और सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार के लिए कुछ प्राथमिकताएं भी गिनवाई और कहा कि सबसे पहले कश्मीर से धारा 370 और 35ए को खत्म करे, राम मंदिर का निर्माण और बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए प्रभावी कानून सरकार बनाए। 
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे बाबा रामदेव, बताई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि देश ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी के नेतृत्व को समर्थन दिया है, वह अनुकरणीय है। 

इस जोड़ी ने देश में कुछ हटकर करने की उम्मीद जगाई है। प्रचंड बहुमत से बनी सरकार के सामने इन जनभावनाओं पर खरा उतरना ही सबसे बड़ी चुनौती भी है। स्वामी रामदेव ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है। सरकार को प्राथमिकता से भव्य राम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से जनसंख्या बढ़ती जा रही है, उस पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने की जरूरत है। जब तक आबादी नियंत्रित नहीं होगी, देश कभी मजबूत नहीं बन सकता। ऐसे उपाय करने होंगे कि 50 साल में भी भारत की जनसंख्या 150 करोड़ से ज्यादा न हो।

पढ़ें: विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए आचार्य बालकृष्ण, जिनेवा में हुआ सम्मान

यदि कोई व्यक्ति दो बच्चों से ज्यादा बच्चे पैदा करता है तो ऐसे लोगों को किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ देना बंद कर देना चाहिए। संतों को भारत रत्न दिए जाने की अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि जब मदर टेरेसा को पुरस्कार मिल सकता है, तो संत समाज के प्रतिनिधियों को क्यों नहीं मिल सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed